RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

मध्यप्रदेश: उज्जैन:कलेक्टर ने कान्ह डक्ट परियोजना के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)02 नवंबर‌। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को जल संसाधन विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन कान्ह डार्यवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना का स्थल निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति राशि रू. 919.94 करोड़ की प्राप्त हैं, जिसमें लगभग 18. 15 कि.मी. लम्बाई में क्लोज डक्ट निर्माण एवं 12.00 कि.मी. लम्बाई में टनल निर्माण का कार्य प्रस्तावित हैं।
सर्वप्रथम कलेक्टर द्वारा ग्राम जमालपुरा में प्रगतिरत क्लोज डक्ट निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण करते हुए योजना की प्रगति के संबंध में विभागीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली गई तथा विभागीय अधिकारी एवं निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि को योजना को समयबद्ध तरीके से प्लान करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति को बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही परियोजना के निर्माण में किसी प्रकार की कठिनाई परिलक्षित होने पर समय रहते हुए अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयति सिंह भी उपस्थित थीं।
तत्पश्चात् ग्राम गंगेड़ी में परियोजना के निर्माण हेतु स्थापित बेचिंग प्लान्ट का निरीक्षण किया गया। जिसमें प्लान्ट की क्षमता एवं निर्माण कार्यक्रम की जानकारी ली गई।
कान्ह डार्यवर्शन क्लोज डक्ट परियोजना में टनल वाले भाग में कुल चार शाफ्ट का निर्माण भी प्रस्तावित हैं। जिसमें ग्राम बामोरा में स्थित शाफ्ट नं. 03 का स्थल निरीक्षण भी कलेक्टर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान शाफ्ट की खुदाई एवं टनल निर्माण कार्य की प्रगति एवं सम्पूर्ण कार्य पूर्ण किये जाने की समय सीमा की जानकारी ली गई। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि सम्पूर्ण परियोजना का निर्माण कार्य सितम्बर 2027 तक पूर्ण किया जाना लक्षित है।
इस दौरान जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री, प्रवीण खरत, उपयंत्री बी.एस. शक्तावत एवं निर्माण एजेन्सी के प्रोजेक्ट मॅनेजर के.पी.सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

व्यंग्य:कोई ट्रोलिंग से न सताए मेरे यशस्वी पीएम को🤪

rktvnews

हरिहर क्षेत्र मेला 2023 में पहली बार क्रॉसवर्ड एवं माइंड ब्लोइंग क्विज प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:दिनकर ने कहा था- राजनीति जब जब लड़खड़ाएगी, साहित्य सँभालेगा : डॉ सुलभ

rktvnews

तो क्या प्रशासन के एक तरफा निर्णय को कंठ तक यूँ ही उतर जाने दूँ…… : अनायास

rktvnews

भोजपुर: जनहित परिवार के तत्वावधान में हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment