RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

जिला स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी ने दिए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश।

सारण, छपरा/बिहार 03 अक्टूबर।आज जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर की अध्यक्षता में जिला स्कूल प्रबंधन समिति के बैठक कार्यालय कक्ष में आहूत की गई।बैठक में उपस्थित छपरा सदर माननीय विधायक सी एन गुप्ता एवं माननीय विधान परिषद वीरेंद्र नारायण यादव ने जिला स्कूल को विकसित करने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में दिए। इनमें जिला स्कूल भवन के मरम्मति एवं पूर्णतः जीण॔ शीण॑ को ध्वस्त कर नया निर्माण करने से संबंधित सलाह महत्वपूर्ण था। जिला पदाधिकारी ने जिला स्कूल के विकास हेतु पांच सदस्यीय टीम गठित करने का निर्देश दिया। टीम में जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण ,वरीय उपसमाहर्ता प्रभारी विकास शाखा, जिला स्कूल के प्रधानाचार्य, सहायक अभियंता शिक्षा विभाग, एवं कनीय अभियंता भवन प्रमंडल शामिल होंगे। 5 सदस्यीय गठित टीम को जिला स्कूल परिसर में सभी भवनों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा कर प्रतिवेदन देने के साथ-साथ जिला स्कूल भवन परिसर में अतिक्रमण की स्थिति एवं ड्रेनेज की स्थिति पर भी 15 दिनों के अंदर प्रतिवेदन देने का निदेश दिया गया। परिसर में अवस्थित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की मूर्ति का सौंदर्यीकरण का कार्य भी करवाया जाएगा। बैठक में जिला स्कूल परिसर में जिला स्कूल विकास कोष से एक महीने तक सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। छात्र कोष से जिला स्कूल में पुस्तकालय संचालित करने तथा पुस्तकालय में समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति की भी समीक्षा की गई। संख्या कम होने पर इस पर अभिभावक शिक्षक बैठक में विस्तृत चर्चा करने को भी कहा गया। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को विद्यालय में उपस्थित रहने हेतु प्रेरणा सत्र चलाने का भी निर्देश दिया गया।

Related posts

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर:नेचर स्टडी कैंप में शामिल होंगे संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के बच्चे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शक्ति, न्याय और एकता को दर्शाने वाले एक संस्कृत सुभाषितम को साझा किया।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन।

rktvnews

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षु महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित कीं।

rktvnews

बिहार:अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment