RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत आज 154 महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का हुआ अयोजन।

महादलित टोलों में विकास योजनाओं के अध्ययन, सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने एवं लोगों की आकांक्षाओं को जानने के लिये लगाया जा रहा है विशेष विकास शिविर।

RKTV NEWS/ छपरा(सारण)20 अप्रैल।अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत महादलित विकास मिशन के तत्वावधान में जिला प्रशासन द्वारा जिला के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में डॉ अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन का उद्देश्य उन टोलों में विकास योजनाओं का अध्ययन, वंचित एवं पात्र लोगों को लाभ दिलाना तथा लोगों की आकांक्षाओं को जानना है। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 22 तरह की योजनाओं/सेवाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को दिया जाना है।
इसकी शुरुआत 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सदर छपरा प्रखंड के तेनुआ पंचायत महतो मुसहरी महादलित टोला में हुई थी।
इस अभियान के तहत शनिवार को जिला के विभिन्न प्रखंडो के 154 महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर का अयोजन किया गया।शिविर का आयोजन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को किया जायेगा। प्रत्येक महादलित टोले के लिये एक नोडल अधिकारी बानाये गए हैं। साथ ही शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रखंड/पंचायत स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी की भी उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी अमन समीर ने शुक्रवार को सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शिविर के सफल आयोजन सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया था। जिलाधिकारी के निदेशानुसार सभी प्रखंडो के वरीय प्रभारी पदाधिकारी भी संबंधित प्रखंड में आयोजित शिविर में जाकर इसका उद्देश्यपूर्ण अयोजन सुनिश्चित करा रहे हैं।

Related posts

सारण:नवजात शिशुओं को एसएनसीयू लाने व वापस घर छोड़ने के लिए उपलब्ध करायी जायेगी नि:शुल्क एंबुलेंस की सुविधा

rktvnews

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छाता मरम्मत करने वाली महिला को दिए 50 हजार।

rktvnews

राजा परीक्षित ने कलयुग को आने से रोका था:राधा मोहन महाराज

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू से मुलाकात की।

rktvnews

हम अपनी बेशकीमती विरासत को घर वापस लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं: पीएम

rktvnews

भोजपुर: जनहित परिवार के तत्वावधान में हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment