RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ईस्टर की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 19 अप्रैल।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “ईस्टर के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेशों में रहने वाले ईसाई समुदाय के सदस्‍यों को बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ।
प्रभु ईसा मसीह के पुनर्जीवन की याद में मनाया जाने वाला ईस्टर का पवित्र त्योहार हमें निस्वार्थ प्रेम और सेवा का संदेश देता है। ईसा मसीह के बलिदान से हमें त्याग और क्षमा की सीख मिलती है। उनके जीवन से मानवता को सत्य, न्याय और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।
आइए, इस उल्‍लासपूर्ण अवसर पर हम उनके जीवन-मूल्यों का अनुसरण करें, जिससे समाज में शांति और समृद्धि का संचार होता रहे।”

Related posts

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

Admin

रायपुर : ‘साय वही जो साया दे’ : कैलाश खेर

rktvnews

भाकपा-माले के संस्थापक महासचिव का.चारु मजूमदार की शहादत की 52 वीं वर्षगांठ पर पूरे जिले में कार्यक्रम।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय विमानन सम्मेलन एवं प्रदर्शनी Wings India 2026 में उत्तराखण्ड को “Best State for Promotion of Aviation Ecosystem” के प्रतिष्ठित पुरस्कार से किया गया सम्मानित।

rktvnews

30 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पटना:एसआरपी कॉलेज में फहरा तिरंगा।

rktvnews

Leave a Comment