
सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बताया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम का अर्थ, कहा- यथा नाम तथा गुण।
मुख्यमंत्री ने कैलाश खेर का किया छत्तीसगढ़ में आत्मीय स्वागत।
RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)14अगस्त।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंगलवार को यहां उनके निवास में सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कैलाश खेर का छत्तीसगढ़ आने पर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कैलाश खेर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शुभ नाम की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि ‘साय वही जो साया दे’। मुख्यमंत्री श्री साय यथा नाम तथा गुण हैं। उल्लेखनीय है कि कैलाश खेर मंगलवार को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में एक कार्यक्रम में शरीक होने छत्तीसगढ़ आये थे।

