RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

विद्यालय हमें बुलाता है!

विद्यालय हमें बुलाता है!

रानी, मोहन, बंटी देखो
विद्यालय हमें बुलाता है।
हम सबको शिक्षा पानी है
जुड़ा उसी से नाता है।

बच्चों का नामांकन जारी
मैडम जी बतलाती हैं।
मिलती हैं निःशुल्क पुस्तकें
बैग, शूज, ड्रेस भाती हैं।

बता रही हैं सलमा, मुनिया
खूब पढ़ाई होती है।
राजू अब न चराता बकरी
पिंकी ईंट न ढोती है।

पढ़ – लिखकर हम योग्य बनेंगे
माँ – दादी को समझाएं।
हम सब विद्यालय जाएंगे
नाम शीघ्र ही लिखवाएं।

रचनाकार:डॉ मीरा सिंह “मीरा”(डुमराँव, जिला-बक्सर, बिहार)

Related posts

अंडर 13 ओपन ओर बालिका प्रांतीय शतरंज प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक ,तैयारी पूरी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:साइकिल रैली के माध्यम से मतदाताओं को किया गया जागरूक।

rktvnews

राजस्थान:शेखावाटी की हवेलियों के संरक्षण के हो काम : उपमुख्यमंत्री ,दिया कुमारी

rktvnews

NCGG ने मालदीव और बांग्लादेश के सिविल सेवकों के लिए 3 क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किए

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य का स्थापना दिवस।

rktvnews

राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को आयुष की बुनियादी संरचना में मजबूती लानी होगी ताकि जनसंख्या का बड़ा भाग आयुष सेवाओं का लाभ उठा सके।

rktvnews

Leave a Comment