RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष राजेश राम का किया स्वागत।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अप्रैल। शुक्रवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम का बक्सर जाने के क्रम में बाम पाली मोड पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम जी के नेतृत्व में अंगवस्त्र व फूल माला से भव्य स्वागत किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगामी 20 अप्रैल को बक्सर कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा हेतु जा रहे थे।जिला अध्यक्ष अशोक राम ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम से भोजपुर जिला को कम से कम दो विधान सभा सीट से लड़ने की मांग की। अशोक राम ने कहा कि 20 अप्रैल को खड़गे जी के कार्यक्रम में भोजपुर जिला से हजारों की संख्या में नेता और कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर शामिल होंगे।स्वागत समारोह में अशोक राम,डॉ अजय सिंह पूर्व विधान पार्षद, सत्यप्रकाश राय, डॉ अमित कुमार द्विवेदी, अशोक यादव, राकेश त्रिपाठी, संपत सिंह, अशोक सिंह, मालती पाण्डेय, विजेंद्र यादव, रवि राम, सूरज प्रकाश, प्रभा सिंह यादव, उदय राम, बीरबल राम, राजेश कुमार, शिव कुमार, जय किशुन यादव, शमशाद खां सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Related posts

04 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मुजफ्फरपुर:उप मुख्यमंत्री -सह प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, कश्मीर में अब अलगाववाद इतिहास बनकर रह गया है।

rktvnews

हर्ष फायरिंग और अवैध हथियारों के प्रति भोजपुर पुलिस प्रशासन तत्पर!सभी थानों में चल रहे लाइसेंसी हथियारों के सत्यापन कार्य।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ शिवकुमार स्वामीगलु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

जयपुर:महिला मीडियाकर्मियों ने मुख्यमंत्री को बांधे रक्षा सूत्र।

rktvnews

Leave a Comment