RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:जिला आपूर्ति पदाधिकारी,गुलाम समदानी ने जमुआ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न राइस मिलों का निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)19 दिसंबर। गिरिडीह जिले में संचालित सभी 58 पैक्स केंद्रों में धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू है। खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के तहत धान अधिप्राप्ति का कार्य सुचारू, पारदर्शी और समयबद्धत तरीके से हो, इस हेतु गुरुवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुलाम समदानी ने जमुआ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिलों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, धान के स्टॉक रजिस्टरों तथा भंडारण की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। इस दौरान धान की नमी को नमी मापक यंत्र से मापा गया, ताकि खरीदी जा रही फसल की गुणवत्ता का सटीक आकलन किया जा सकें। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान की खरीद, उठान और भंडारण प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता रखी जाए तथा सभी रिकॉर्ड अपडेट एवं सटीक बनाए रखें ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, गुलाम समदानी ने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य किसानों को धान का सही दाम दिलाना, धान की खरीद-बिक्री की प्रक्रिया समझना और मिनी राइस मिलें स्थापित कर स्थानीय कृषि को बढ़ावा देना है, ताकि किसान आर्थिक रूप से सशक्त हों और धान की प्रोसेसिंग हो सके, जिससे किसानों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को फायदा हो। आगे उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर भुगतान और निर्बाध खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करना है, ताकि हर किसान का धान उचित मूल्य पर और समय पर खरीदा जा सके।

Related posts

बागपत:सीएम डैशबोर्ड में D व Eश्रेणी में आने वालों को जिलाधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश।

rktvnews

चतरा:21 से 23 मई तक जिले के सभी पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा।

rktvnews

चरणबद्ध आंदोलन करेगा रसोईया महासंघ जुल्फेकार अली।

rktvnews

भोजपुर:बिहिया में आयोजित छात्र-युवा कन्वेंशन में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद को बड़ी बढ़त दिलाने का संकल्प।

rktvnews

काबिले तारीफ़ है गया जिलाधिकारी!

rktvnews

उज्जैन:प्रिंट मीडिया में एमसीएमसी से पूर्व प्रमाणित राजनैतिक विज्ञापन ही हो सकेंगे प्रकाशित।

rktvnews

Leave a Comment