
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 अप्रैल। शुक्रवार को आर्युवेद सेंटर शिवगंज के तत्वावधान डॉ केदार नाथ मेमोरियल क्लिनिक में डॉ अनिल कुमार आयुर्वेदाचार्य द्वारा निः शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया।जिसमे जोड़ो का दर्द,गैस,कब्ज़,कमजोरी,भूख की कमी,बवासीर,ल्यूकोरिया सहित कई बीमारियों का निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया गया। साथ ही गहरवार फार्मा के राजीव रंजन सौजन्य से मुफ्त दवा का वितरण किया गया ।इस चिकित्सा शिविर में करीब 80 मरीजों का इलाज किया गया।आर्युवेद सेंटर के संचालक कुमार मोहित ने बताया की आर्युवेद सेंटर प्रत्येक महीना इस प्रकार के कैम्प का आयोजन करेगी ।वही डॉ अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा की आर्युवेद चिकित्सा की वह पद्धति है जिसमे साइड इफ़ेक्ट की संभावना नहीं रहती है और बीमारी का जड़ से इलाज होता है। यह स्वास्थ्य की एक ऐसी समग्र प्रणाली है जिसका प्राचीन काल से पालन किया जा रहा है। आयुर्वेद के अनुसार, केवल बीमारियों या रोगों से मुक्ति ही स्वास्थ्य नहीं है, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन की स्थिति है। इस प्रकार,आयुर्वेदिक उपचार में बीमारियों को रोकने के लिए व्यक्ति की जीवन शैली और खानपान की आदतों को बदलने पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।आर्युवेद सेंटर के कुमार रोहित,ब्रजेश पांडेय,धनजी,नवनीत सुमन,वैशिटा आर्युवेद के चंदन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
