RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सैदपुर भूमिगत नाला एवं सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)02 मार्च।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सैदपुर भूमिगत नाला निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सैदपुर नाले का बेहतर ढंग से जीर्णोद्धार कर इसके ऊपर फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि यह योजना काफी अच्छी है। इसके पूर्ण होने से सैदपुर, राजेन्द्र नगर, मुसल्लहपुर हाट, गायघाट और पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या समाप्त होगी तथा न्यू पटना बाईपास से जुड़ने का लोगों को एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिलेगी। फोर लेन सड़क बन जाने से शहरवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने के साथ-साथ शहर भी खुबसूरत दिखेगा।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने बाकरगंज भूमिगत नाला निर्माण के साथ-साथ सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इसका निर्माण कार्य बेहतर ढंग से और जल्द पूर्ण करें। इसके पूर्ण होने से इस क्षेत्र में जल निकासी बेहतर होगा और जलजमाव की समस्या नहीं रहेगी। नाले के ऊपर सड़क बनने से इस क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब से टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने हाल के दिनों में बाघों की मौत की संख्या का पता लगाने के लिए केंद्र सरकार से कहा।

rktvnews

भोजपुर : गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध मे महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किया एनएच जाम।

rktvnews

भोजपुर: फिल्म के माध्यम से बाल विवाह,तस्करी और शोषण के प्रति किया गया जागरूक।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल ने राजभवन में किया झण्डारोहण।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: डीएम ने किया एमएसएमई-विकास एवं सुविधा कार्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेला” का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment