RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार सरकार श्रम संसाधन मंत्री और पूर्व मंत्री वृजकिशोर विंद ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे अगिआँव,संदेश और शाहपुर विधानसभा के विभिन्न गाँवो मे जनसंपर्क किया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 16 मई।गुरूवार को बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने अगिआँव विधानसभा के गड़हनी प्रखंड के गड़हनी बाजार,बालबांध,करनौल,चाँदी,एवं बडीहा गाँव मे एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह के पक्ष मे जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान जनता के उत्साह को देखते हुए उन्होने कहा कि अबकी बार एनडीए चार सौ पार सीटे लाएगी। उन्होने कहा कि आरा लोकसभा की जनता जनार्दन का उत्साह देख कर आश्वस्त हूँ कि भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सिंह भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे। आरा की जनता को मोदी जी की गारंटी पर भरोसा है।
वही बिहार सरकार के पूर्व मंत्री वृजकिशोर बिंद लगातार आरा लोकसभा क्षेत्र मे अति पिछड़ा और महादलित समुदाय के बीच जनसंपर्क कर एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे वोट माँग रहे है। बुधवार को शाहपुर विधानसभा और गुरूवार को संदेश विधानसभा के गाँवो का दौरा कर जनसंपर्क किया।जनसंपर्क के दौरान समाज के सभी वर्गो का समर्थन एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह के पक्ष मे मिलता दिख रहा है।उन्होने कहा कि आर के सिंह क्षेत्र मे बहुत विकास किए है।यहाँ की जनता उन्हे बहुत पसंद करती है।उनका काम समाज के सभी वर्गो और गाँवो तक दिखता है।उन्हे इस बार रिकार्ड मत प्राप्त होगा।लोग जात-पात से ऊपर उठकर आर के सिंह को सांसद और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए उतारू है।
इसकी जानकारी भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह ने दिया।

Related posts

24 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

नारनौल:नेहरू युवा केंद्र में जिला युवा संसद कार्यक्रम आयोजित!जिले से सचिन अग्रवाल प्रथम व प्रीति शर्मा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त ।

rktvnews

राष्ट्रीय पहल:देशभक्ति सीखनी है तो बच्चों से सीखें।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने लेखा परीक्षक के पद पर चयनित 51 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

विद्युत मंत्रालय द्वारा गठित समूह ने ‘भारत में बिजली बाजार के विकास’ की दिशा में आने वाले प्रमुख मुद्दों को सुलझाने के लिए व्यापक समाधान प्रस्तावित किए हैं

rktvnews

चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए।

rktvnews

Leave a Comment