RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाकपा-माले ने नेता कामरेड हरिजी गुप्ता की 11वीं बरसी पर बस स्टैंड,आरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की!

RKTV NEWS /अनिल सिंह,28अप्रैल।भाकपा-माले ने नेता हरिजी गुप्ता के निधन की 11वीं बरसी पर बस स्टैंड ,आरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की !श्रद्धांजलि सभा के दौरान हरि जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा कि एक उन्होंने छोटे से अपनी गुड़ की दुकान से समाजिक एवं राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी और उस दौर के दौरान भोजपुर में सामंतवाद विरोधी संघर्ष चल रहा था उस दरम्यान आरा शहर में कामरेड हरिजी सरीखे कई साथी भाकपा-माले के शुरुआती दिनों से पार्टी के विस्तार में अपनी भूमिका निभाई थी।आरा शहर में फुटपाथी दुकानदार हो या सिलाई मजदूरों के आंदोलन को संगठित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिए थे!आरा शहर में अपराध हो या साम्प्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष में अग्रिम मोर्चे पर खड़े दिखाई पड़ते थे!हरि जी पार्टी के शुरुआती दौर से लेकर अपने जीवन के अंतिम दिन तक सामाजिक बदलाव की लड़ाई में एक सच्चे सिपाही के बतौर पार्टी के साथ सदैव खड़े रहे!उन्होंने जीवन में राजनीतिक एवं निजी जीवन में कई उतराव-चढ़ाव देखें लेकिन क्रांतिकारी कम्युनिस्ट आंदोलन के रास्ते के प्रति वे अडिग रहे हैं,उन्होंने आगे कहा कि आज देश में साम्प्रदायिक फासीवादी सरकार ने संविधान व लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही शासन चला रही है और देश की जनता को साम्प्रदायिकता की आग में झोंककर समाजिक ताने-बाने को खत्म कर कर रही है!ऐसे समय में हरिजी के संघर्षों को याद करते हुए आरा में पार्टी को और मजबूत करते हुए देश में साम्प्रदायिक फासीवादी निजाम के खिलाफ प्रतिरोध तेज करें!
श्रद्धांजलि के दौरान युवानीति के कलाकारों ने अपनी गीतों की प्रस्तुति की!भाकपा-माले के पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य ने युवानीति के कलाकारों राजू रंजन,धन्नजय कुमार सिंह,सूर्यप्रकाश रंजन,मुरारी कुशवाहा,अंशु राज को लाल गमछा से सम्मानित किया!इस कार्यक्रम के दौरान हरि जी गुप्ता के पुत्र नगर कमेटी बब्लू गुप्ता ने पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य कामरेड स्वदेश भट्टाचार्य,ज़िला सचिव जवाहरलाल सिंह,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला स्थाई समिति सदस्य जितेंद्र कुमार सिंह व जसम के राज्यध्यक्ष जितेंद्र कुमार को लाल गमछा से सम्मानित किया!
श्रद्धांजलि सभा का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!श्रद्धांजलि सभा में शामिल केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,इंनौस राज्य सचिव शिवप्रकाश रंजन,जिला कमेटी राजनाथ राम,अमीत बंटी,बालमुकुंद चौधरी,इंनौस जिलाध्यक्ष निरंजन केशरी,आइसा जिला सचिव विकास कुमार,इंनौस जिला सचिव पप्पू कुमार राम,अभय कुशवाहा राजेंद्र यादव,रौशन कुशवाहा,संतविलास राम,रामाशंकर प्रसाद,कृष्णरंजन गुप्ता,रणधीर कुमार राणा,लक्ष्मी पासवान,पप्पू सिंह,अभय सिंह,पत्रकार प्रशांत बंटी,कवि आशुतोष पांडेय,कवि सुमन कुमार,यदुनंदन चौधरी,कर्मचारी नेता रामानंद यादव,राजू प्रसाद,पंकज कुशवाहा,अहमद अली,गौस रज्जा,शहाबुद्दीन कुरैशी,पप्पू गुप्ता,सुनील गुप्ता,पूजा गुप्ता,अनिल वर्मा,प्रमोद रजक,सिकंदरे आजम,छोटे सिंह,राहुल गुप्ता,बिष्णु पासवान सुरेन्द्र पासवान आदि कई लोग शामिल थे!

Related posts

न कटेंगे न बटेंगे, यदि सिर्फ भारतीय रहेंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर में प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित 574.16 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

rktvnews

संगीत सभा में घुंघरू व तबले की युगलबंदी ने समां बांधा ।

rktvnews

भोपाल:महिलाओं का स्वास्थ्य समाज की समृद्धि और विकास का आधार: उप-मुख्यमंत्री

rktvnews

इंदौर:अवैध मदिरा परिवहन पर इंदौर आबकारी की बड़ी कार्रवाई: पांच वाहनों सहित लगभग 3.70 लाख रुपए की सामग्री बरामद।

rktvnews

Leave a Comment