RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर: बाल विवाह,महिला एवं लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ प्राथमिक विद्यालय बरडीहा में चला जागरूकता अभियान।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)10 दिसंबर।समाज कल्याण विभाग के निर्देश के आलोक में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, भोजपुर आरा के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय बरडीहा में एक जागरूकता अभियान चलाया गया. यह अभियान बाल विवाह, महिला हिंसा और लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ था। जिसका उद्देश्य इन सामाजिक समस्याओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है. कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों को पोस्टर एवं प्रचार प्रसार के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ संदेश दिया गया. बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, पॉक्सो एक्ट, लिंग हिंसा,1098/112, बाल मजदूरी, दत्तक ग्रहण, परवरिश योजना, स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में जिला के विभिन्न स्कूलों में प्रचार प्रसार किया गया. उन्होंने यह प्रदर्शित किया कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य और भविष्य पर नकारात्मक असर डालता है।
बच्चों को आकाश कुमार सुपरवाइजर, के द्वारा महिला हेल्पलाइन 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की पूरी जानकारी दी गई. उन्हें बताया गया कि बच्चों एवं महिला के संबंध में कोई भी जानकारी या किसी भी समस्या के बारे में महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर सकते हैं. यह नंबर 24×7 संचालित है।कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन भोजपुर आरा से पंकज कुमार सुमन केसे वर्कर ,निरंजन प्रसाद केस वर्कर , एवं किशोर कुमार शिक्षक आशा कुमारी शिक्षिका उपस्थित थे।यह जागरूकता अभियान समाज में बाल विवाह, महिला हिंसा और लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ और लोगों में इन मुद्दों को लेकर संवेदनशीलता बढ़ाई गई।

Related posts

बिहार: भोजपुर: आनंद इंटरनेशनल स्कूल में दीपावली एवं छठ पूजा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति।

rktvnews

देहरादून:देश एवं राज्यों के विकास को नई दिशा देने और सभी वर्गों के लिए अवसरों को बढ़ाने वाला है केंद्रीय बजट: पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

किसान उत्पादक कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और सीईओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूनाइटेड किंगडम (यूके) जाएंगे और अपने समकक्ष रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स के साथ रक्षा और सुरक्षा विषयों पर चर्चा करेंगे।

rktvnews

भोपाल:राज्य सरकार अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

हल्द्वानी:जनपद के दूरदराज क्षेत्रों में आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने चेरिटेबल ट्रस्ट गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

rktvnews

Leave a Comment