RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:गणतंत्र दिवस पर पीएम पोषण अन्तर्गत विशेष भोज का आयोजन किए जाने के निर्देश जारी।

अंत्योदय कार्डधारी वृद्धजनों एवं माताओं को भी विशेष भोज में शामिल करने के निर्देश।

उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)23 जनवरी।सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी, 2026 को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अन्तर्गत जिले की लक्षित सभी शालाओं के विद्यार्थियों को पीएम पोषण के अंतर्गत विशेष भोज में सब्जी-पूरी-खीर अथवा सब्जी-पूरी-हलुआ तथा इसके साथ मिठाई का वितरण किया जाएगा ,एवं इस तथ्य का भी विशेष ध्यान रखा जावेगा कि भोजन स्वच्छ स्थान पर बनाया जावे एवं शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण हो।
उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, जनपद पंचायत के सी ई ओ ,विकासखंड स्रोत समन्यवक जनपद शिक्षा केन्द्र करकेली, मानपुर एवं पाली से कहा है कि संबंधित प्रधानाध्यापक / शाला के नोडल शिक्षक को यह दायित्व सौपा जावें कि वे अपनी निगरानी में सामग्री का परीक्षण कर भोजन तैयार करावें। प्रत्येक शाला हेतु निरीक्षण रोस्टर अनुसार निर्धारित अंत्योदय कार्डधारी वृद्धजन व माताएं भी विशेष भोज में सहभागी हो तथा उनके द्वारा भोजन का निरीक्षण किया जाए। विशेष भोज हेतु जन सहयोग एवं जनभागीदारी लिया जाना भी श्रेयस्कर होगा। इस अवसर पर जनसहयोग प्रदान करने वाले नागरिकों को भी आमंत्रित किया जावे। कार्यरत क्रियान्वयन एजेन्सियों/ स्वसहायता समूहों द्वारा गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2026 को विशेष भोजन वितरित किये जाने का कार्यक्रम सुनिश्चित करावें तथा जनपद पंचायतों में अधीनस्थ मैदानी अमले को रोस्टर अनुसार निरीक्षण की जबाबदारी सौपें।
जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं जन शिक्षा केन्द्र के प्रभारी सभी शालाओं में 26 जनवरी 2026 को पीएम पोषण अंतर्गत विशेष भोज का आयोजन सुनिश्चित कराते हुये, अपने स्तर से रोस्टर अनुसार निरीक्षण के निर्देश भी जारी करें तथा अन्त्योदय कार्डधारी वृद्धजन व माताओं की भी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Related posts

भोजपुर:अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में संत रविदास जयंती सह वसंत उत्सव के उपलक्ष में विद्वत संगोष्टी सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

महेन्द्रगढ़:एसडीएम ने यदुवंशी व सूरज स्कूल के बसों का किया निरीक्षण ,सूरज स्कूल की 3 बसों को किया इंपाउंड ।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 7 अक्टूबर को गंगानगर, हनुमानगढ़ और जोधपुर का दौरा करेंगे।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 फरवरी से 2 मार्च तक झारखंड और ओडिशा का दौरा करेंगी।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत सरकार के कैलेंडर 2024 का अनावरण किया।

rktvnews

गया: डीएम की पितृपक्ष मेला महासंगम 2024 की तैयारी के संबंध में बैठक।

rktvnews

Leave a Comment