RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉक्टर पीसी एवं श्री महादेव ज्ञान सॉल्यूशन फाउंडेशन द्वारा छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 अप्रैल।मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित डॉक्टर पीसी एवं श्री महादेव ज्ञान सॉल्यूशन फाउंडेशन के तत्वावधान में बिहार बोर्ड से पास हुए 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एमडी मालती गुप्ता, सचिव सत्य प्रकाश, निदेशक विकास कुमार,श्री महादेव ज्ञान निर्देशक साकेत कुमार, संपूर्ण कॉलेज निदेशक कुमार गौरव, नेमीचंद की प्रधानाचार्या निभा मैम, जैन कन्या की प्रधानाचार्या राधा रानी, जिला कौशल प्रबंधक राकेश कुमार एवं संजय कुमार,डीपीएस स्कूल के निर्देशक अंकुर आनंद, साहिल कुमार, सुरभी कुमारी के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को शील्ड, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं बेहतर शिक्षा के लिए उनका मार्गदर्शन किया गया। डॉ पीसी के निदेशक विकास कुमार द्वारा बच्चों के लिए फ्री कंप्यूटर देने की भी बात कही गई, जिसके लिए उन्हें कंप्यूटर कोर्स में नामांकन करना होगा। नामांकन करने के साथ ही उन्हें 45000 रुपए का कंप्यूटर सेट बिल्कुल नि:शुल्क दिया जाएगा। संपूर्ण कॉलेज के निदेशक द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें ₹10000 का स्कॉलरशिप चेक भी प्रदान किया गया। जैन कन्या की प्रधानाचार्य डॉक्टर राधा रानी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहां की इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों को अपने लक्ष्य चुनने की दिशा में सही जानकारी मिलती है और वह अपने सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर होते हैं । नेमीचंद विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को बिहार सरकार के साथ निश्चय की योजना के बारे में बताया एवं उन्हें कुशल युवा कार्यक्रम के साइबर सिक्योरिटी , सॉफ्ट स्किल एवं लैंग्वेज स्किल के माध्यम से अपने स्किल को बढ़ाने के लिए कहा ।
वहीं जिला कौशल प्रबंधन द्वारा उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड उपयोग कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने की प्रेरणा दी ।इस कार्यक्रम लगभग 100 से ज्यादा छात्राओं को प्रमाण पत्र मोमेंटो मेडल देकर सम्मानित किया गया जिसमें नेहा ,अलीशा, संजना, अंजलि ,समा, शाहीन, रजिया, प्रियंका, करिश्मा ,लक्ष्मी, आरिफ, अतहर जमाल,अंशु ,सोमिल, कुमारी पल्लवी, लवली गुप्ता, राकेश, सृष्टि शाहीन,सलोनी ,मेहंदी ,राजनंदनी राधा कुमारी ,पार्वती ,अनामिका, कंचन, बबली, स्वीटी इत्यादि छात्र छात्राओं को उच्च नंबर आने के लिए सम्मानित करके उनके उज्जवल भविष्य की कामिनी की गई।

Related posts

गया डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने पितृपक्ष 2023 को ले विष्णुपद देवघाट का किया निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:सफलता की मिठास:₹30,000 के ऋण से ‘पलाश पेड़ा’ के ब्रांड तक का सफर…

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुड फ्राइडे के अवसर पर सद्भाव और करुणा के मूल्यों पर प्रकाश डाला।

rktvnews

डा नरेश पाण्डेय चकोर की जयंती पर, साहित्य-सम्मेलन में आयोजित हुआ नववर्ष-अभिनन्दन कवि-सम्मेलन।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 13 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

भोजपुर:मां काली बखोरापुर वाली के दर्शन हेतु मंदिर में लाखों की भीड़ उमडती रही।

rktvnews

Leave a Comment