RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

दरभंगा:जिला गंगा समिति की मासिक बैठक संपन्न।

दरभंगा/बिहार 24 नवम्बर।जिलाधिकारी, दरभंगा के कार्यालय प्रकक्ष में जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण द्वारा गंगा एवं सहायक नदियों के प्रदूषण नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु पारित आदेश के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा की गई एवं सभी संबंधित पदाधिकारी को न्यायाधिकरण के आदेश के शत-प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया।
महानिदेशक, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, नई दिल्ली द्वारा पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 अन्तर्गत पर्व-त्योहारों के अवसर पर विशेष रूप से नदियों और अन्य जल स्त्रोतों में मूर्तियों, पूजा सामग्री और धार्मिक प्रसाद की अन्य वस्तुओं के विसर्जन पर प्रतिबंध से संबंधित निर्देश के अनुपालन हेतु समन्वय समिति का गठन करते हुए विसर्जन हेतु अस्थायी व्यवस्था करने एवं प्राप्त सभी निर्देश से पूजा समितियों को अवगत करवाने तथा वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।
बैठक में बताया गया कि केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान, चेन्नई से समन्वय कर मृत पशुओं के शव अवशेषों के निपटान हेतु तकनीकी संयंत्र स्थापित करने हेतु कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में विगत दिनों केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान, कानपुर केन्द्र के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक अभिनंदन कुमार द्वारा जिले का भ्रमण किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा संयंत्र स्थापित होने तक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता हेतु गठित ग्राम पंचायत क्रियान्वयन समिति के माध्यम से उचित स्थान का चयन कर पशुओं के शव अवशेष के निपटान करने हेतु निर्देश दिया गया।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शक्ति रंजन, नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम, सभी नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related posts

नेपाल के उपराष्ट्रपति से मिले डा अनिल सुलभ।

rktvnews

भोपाल:अपना दल (एस) की बैठक में डॉ अखिलेश पटेल ने उठाई ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग।

rktvnews

भोजपुर:गोली कांड का अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

दुमका जिले में JSLPS की दीदियों द्वारा उपायुक्त एवं उपविकास आयुक्त को दीवाली उपहार भेंट।

rktvnews

भोजपुर: 10 अगस्त से होगा फाइलेरिया सर्व जन दवा सेवन कार्यक्रम।

rktvnews

भोजपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment