RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बेहतर शैक्षणिक माहौल से महाविद्यालय होगा प्रतिष्ठित : प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

प्रो पूनम कुमारी स्थाई चयनित प्राचार्या

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अप्रैल।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा की एक अंगीभूत प्रतिष्ठित इकाई एस बी कालेज में कार्यरत प्रो पूनम कुमारी को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा स्थाई प्राचार्य के रूप में चयनित किया गया है।प्रो पूनम लगभग दो वर्षों से प्रभारी प्राचार्या के रूप में कालेज को प्रतिष्ठित करते रही।राज्य में प्राचार्यों की नियुक्ति न होने से प्रभारी प्राचार्य महाविद्यालय का कार्य करते थे।आयोग द्वारा चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई पर अभी कालेज में योगदान नहीं हुआ है।प्रो पूनम कुमारी मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए चयनित है। पत्रकार डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने प्रभारी प्राचार्य से स्थाई प्राचार्य चयनित होने पर विचारों को संकलित किया है।
बताते चले कि प्रो पूनम कुमारी अवकाश प्राप्त प्रो गौरी शंकर प्रधान की धर्मपत्नी है।इनकी पढ़ाई रांची में, पीजी और पीएचडी रांची विश्वविद्यालय से हुई।इनका प्रथम योगदान 2003 मे एसबी कालेज के हिन्दी विभाग में व्याख्याता के पद हुआ।2006 में विभागाध्यक्ष, 2006 से 2017 तक एन एस एस प्रोग्राम आफिसर रही जिसमें रक्तदान,नारी सशक्तिकरण और स्वच्छता अभियान के लिए कई अवार्ड मिले। डा पूनम की प्रकाशित पुस्तकों में छोटानागपुर के प्रमुख उपन्यासकार,नारी विमर्श और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगनाएं और बिहार की महिलाओं का योगदान हैं।इन्हें लेखन के क्षेत्र में विश्व हिंदी परिषद द्वारा रामधारी सिंह दिनकर हिंदी गौरव सम्मान, हिंदी रत्न सम्मान,हिंदी साहित्य सम्मेलन से विदुषी सम्मान , तथा थावे विद्यापीठ से मानक उपाधि से विभूषित है।
9.7.2023 से प्रभारी प्राचार्या के रूप में वर्तमान तक कार्यरत हैं।प्रो कुमारी ने बताया की आपसी सामंजस्य और सहयोग से कॉलेज की पढ़ाई , परीक्षा, खेलकूद, में कालेज प्रगति पथ पर बढ़ता रहा। सी एस के रूप में कालेज में स्नातक स्तरीय,इंटर का मूल्यांकन कराया, वीकेएसयू का अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में कॉलेज बास्केटबाल, वालीबाल, महिला कबड्डी, पुरुष कबड्डी में प्रथम स्थान लाकर चैंपियन रहा। स्थाई प्राचार्य के संबंध में इन्होंने बताया कि मैं लगभग 2 वर्षों से महाविद्यालय का कार्य सुचारू रूप से चला रही हूं।सभी शिक्षक, कर्मी, छात्र-छात्रा एक परिवार की तरह मिलकर कार्य करते हैं और आगे भी कालेज हित, छात्र हित में कार्य करेंगे। अध्यापन,नेक ग्रेडेशन और शोध कार्य को आगे बढ़ाना प्राथमिकता है।

Related posts

भोजपुर:राधा शरण सिंह कप फुटबॉल लीग चैंपियनशिप : गड़हनी और बिहिया के मैच ड्रॉ,आरा एरो ने दर्ज की जीत।

rktvnews

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण का प्रशिक्षण संपन्न।

rktvnews

गाजीपुर:पवन बसंती बहे मेरे देश में,बात ऐसी कहां है यारा परदेश में : डॉ. राजकुमार आशिर्वाद

rktvnews

सारण:शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के आधार हैं सेक्टर पदाधिकारी: उप निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

सज धज कर निकली शिव की बारात।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दादी रतन मोहिनी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

Leave a Comment