RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:हेमन ट्रॉफी सीनियर अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे मैच में कैमूर ने बक्सर को 95 रनों से हराया।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 मार्च।बिहार क्रिकेट संघ एवं भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता का आज चौथा मैच कैमूर बनाम बक्सर के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर शुरू हुआ । कैमुर के कप्तान विकास पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कैमुर की ओर से सलामी बल्लेबाज शशांक और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 29 रनों की साझेदारी की। तीसरे नंबर पर गुपील बल्लेबाजी करने उतरे ।गुप्पील और अभिषेक की जोड़ी ने 46 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाया ।75 रन के स्कोर पर कैमूर को अभिषेक के विकेट के रूप में दुसरा झटका लगा।एक समय बक्सर मैच में पकड़ बनाते हुए कैमूर की टीम को 9 विकेट 178 रनों पर रोक दी थी। तभी दसवें विकेट के लिए आदित्य और निशांत ने 69 रनों की साझेदारी कर टीम को बेहतर स्थिति में लाया। कैमूर की टीम ने 47.5 गेंद पर 247 रनों का विशाल स्कोर बक्सर के समक्ष रखा।कैमूर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शशांक 18 , अभिषेक 26,गुप्पील 30, अनुभव 12,आर्दश और विकास ने 14,राजु 24, आदित्य नाबाद 46, निशांत ने 36 रनों का योगदान दिया।। बक्सर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सौरभ और प्रकाश ने तीन- तीन विकेट चटकाए,मनिष ने दो विकेट, कन्हैया और सचिन ने एक एक विकेट प्राप्त किया।
248 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बक्सर की पूरी टीम 33.4 गेंद पर 152 रन पर ही सिमट गई । निखिल 28, प्रकाश 48, सचिन 16,आशिष 17 रनों का योगदान दिया। बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में नहीं पहुंचे। कैमूर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य ने तीन विकेट, निशांत,धनेश,और विकास ने दो दो विकेट प्राप्त किया, वहीं राजु ने एक विकेट प्राप्त किया।इस प्रकार कैमूर इस मैच में 95 रनों से विजयी हुआ।।आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कैमूर के आदित्य आंनद को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए इरास्तुति की तरफ से मोमेंटो आलोक कुमार द्वारा देकर सम्मानित किया गया। आज के मैच के निर्णायक बिहार स्टेट पैनल के दीपक एवं नीरज थे, स्कोरिंग शाहबाज एवं प्रियांशु ने की। पूरे मैच के दौरान भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी, लीग संयोजक आकाश कुमार ,विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित थे ।
बताया गया कि कल का मैच कैमूर जिला बनाम रोहतास जिला के बीच प्रातः 9:00 बजे महाराजा कॉलेज के टर्फ विकेट पर होगा। उक्त जानकारी जिला क्रिकेट संघ के विनीत कुमार राय (ज्ञानू )ने दी।

Related posts

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नारायण राणे की अध्यक्षता में मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंचायती राज संस्थाओं की अनुसूचित जनजाति की महिला प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

rktvnews

श्रीमद्भागवत कथा से जीवन की व्यथा मिटती : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान और किसान संगठनों से संवाद के क्रम में आज किसान और किसान संगठनों से चर्चा की।

rktvnews

मिट्टी में मिलते जा रहे, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हारों के अरमान।

rktvnews

चतरा:NFSA एवं JSFSS के तहत शत-प्रतिशत उठाव का निर्देश — गोदामों की मरम्मति शीघ्र पूरी करने का आदेश।

rktvnews

Leave a Comment