RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

हनुमानगढ़:जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने किया मतगणना केंद्र का संयुक्त निरीक्षण।

हनुमानगढ़/राजस्थान 20 अक्टूबर। जिला निर्वाचन अधिकारी रूक्मणि रियार व पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने विधानसभा चुनावों को लेकर बनाए गए ईवीएम संग्रहण और मतगणना केंद्र जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज का शुक्रवार को संयुक्त निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ जिले कि पांचो विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस अवसर पर पोलिंग बूथ पार्टियों को ईवीएम मशीनों के वितरण और संग्रहण से संबंधित व्यवस्थाओं को जांचा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पांचो विधानसभाओं के रिटर्निंग अधिकारियों के साथ उनकी विधानसभा से संबंधित ईवीएम संग्रहण कक्ष तथा मतगणना कक्ष का निरीक्षण भी किया ।
इस अवसर पर उनके साथ एडीएम कपिल कुमार, सीईओ सुनीता चौधरी, एडिशनल एसपी बनवारी लाल मीणा, डीटीओ संजीव चौधरी, हनुमानगढ़ एसडीम डॉ. दिव्या पीलीबंगा एसडीएम स्वाति गुप्ता, संगरिया एसडीएम प्रभजोत गिल, भादरा एसडीएम शकुंतला चौधरी, नोहर एसडीएम सत्यनारायण सुथार, पीलीबंगा एसडीएम संजना जोशी इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारी जोरों पर,बैठक आयोजित।

rktvnews

जातिगत जनगणना हिंदुस्तान का एक्सरे, इसके आंकड़ों से ही सबके विकास की बना सकते है उचित रणनीति- सांसद राहुल गांधी

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के ग्रंथालय में त्रिदिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने किया शुभारंभ।

rktvnews

नो किंग्स-नो वार : हमले और प्रतिरोध की द्वंद्वात्मकता।

rktvnews

आईफा रॉक्स: दिलकश संगीत और जश्न की रात।

rktvnews

Leave a Comment