RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:बच्चों को गुणवतापूर्ण भोजन कराएं मुहैया : जिलाधिकारी

एमडीएम मेन्यू का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें।

अधार कार्ड/आपार कार्ड निर्माण में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु करें ठोस कार्रवाई।

जिलाधिकारी ने शिक्षा कार्यालय द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की।

गुणवतापूर्ण सुधार के लिए कारगर कार्रवाई करने का निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)28 दिसंबर।जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी बेहतर तरीके से कार्य करें। गुणवतापूर्ण सुधार के लिए कारगर कार्रवाई करें। ससमय कार्यों को निष्पादित कराना सुनिश्चित करें। लंबित कार्यों को अविलंब निष्पादित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करें। सभी अधिकारी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अपने-अपने दायित्वों का बखूबी पालन करें।
उन्होंने कहा कि सीडब्ल्यूजेसी/एमजेसी से संबंधित मामलों के निष्पादन में अच्छा कार्य किया गया है। शेष मामलों का निष्पादन भी ससमय कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि सेवा शिकायत निवारण सहित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का नियमानुकूल समाधान करें। शिकायतों से संबंधित मामले लंबित नहीं रहे, इसका विशेष ध्यान रखें।
विभागीय कार्रवाई की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अच्छे तरीके से जांच-पड़ताल करने के बाद ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। निर्दोष पर कार्रवाई नहीं होने पाए, इसे सुनिश्चित करें।
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों की रंगाई-पुताई अबतक नहीं हुई है, वैसे विद्यालयों में शीघ्र रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण करा लें। इसके साथ ही अधार कार्ड/आपार कार्ड निर्माण में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु ठोस कार्रवाई करें। प्रतिदिन कार्य प्रगति की मॉनिटरिंग एवं रिव्यू करें।
जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं डीपीओ, मध्याह्न भोजन को निर्देश दिया कि एमडीएम मेन्यू का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। बच्चों को गुणवतापूर्ण भोजन मुहैया कराएं। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मियों के कार्यों की निगरानी करें। गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करें।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रजनीकांत प्रवीण सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

सहकारिता मंत्री ने चित्तौड़गढ़ में किया महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विधि-व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर :कप्तान सहित भोजपुर जिला भारोत्तोलन टीम के बीस खिलाड़ी रवाना।

rktvnews

तेजस्वी की सभाओं में उमड़ता  जनसमूह अकल्पनीय : शिवानंद तिवारी

rktvnews

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना के गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में आयोजित मखाना महोत्सव 2025 में भाग लिया।

rktvnews

Leave a Comment