RK TV News
खबरें
Breaking News

जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये मुख्यमंत्री।

RKTV NEWS/पटना(बिहार )27 मार्च।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज हज भवन में जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुये। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।
इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मॉगी। मुख्यमंत्री ने दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुये रोजेदारों एवं आगंतुकों का स्वागत किया।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, सूचना एवं जन-सर्पक मंत्री महेश्वरी हजारी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमा खान, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, बिहार विधान परिषद् के उप सभापति रामवचन राय, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद खालिद अनवर, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, विधायकगण, विधान पार्षदगण, अन्य जनप्रतिनिधिगण, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो० इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

Related posts

सिवान:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व, मद्य- निषेध से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह का किया स्वागत।

rktvnews

कोच्चि में ‘चैलेंजेस एंड प्रॉस्‍पेक्टिव सॉल्‍यूशंस इन इनलैंड वाटरवेज एंड शिपबिल्डिंग’ पर सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें सामुद्रिक अमृत काल विजन 2047 की परिकल्पना के अनुसार समुद्री क्षेत्र के समग्र विकास पर जोर दिया गया।

rktvnews

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल) ने राजस्थान IV-ए पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को मेसर्स अप्रावा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया।

rktvnews

ढोल, गंवार, शूद्र, पशु, नारी के साथ ताड़ना शब्द का सही अर्थ समझना चाहिए : जीयर स्‍वामी जी महाराज

rktvnews

राजस्थान:केंद्र व राज्य सरकार का बजट सर्वांगीण विकास व विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला बजट :केंद्रीय मंत्री

rktvnews

Leave a Comment