RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जनता दरबार में सुनी गईं आमजनों की समस्याएं, त्वरित समाधान के निर्देश।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)07 मार्च।जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त कीर्तिश्री जी के समक्ष प्रस्तुत कीं।
इस दौरान भूमि विवाद, सड़क निर्माण, भारतमाला परियोजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों सहित अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए प्रशासन के प्रति जनविश्वास को और मजबूत करना है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन चतरा द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक समाहरणालय में नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिला प्रशासन ने आमजनों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस व्यवस्था का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Related posts

चतरा:जिले के विभिन्न पंचायतों में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन,पंचायत स्तरीय शिविर में 13154 आवेदन प्राप्त हुए!5204 आवेदनों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन।

rktvnews

पटना : अखंड सुहाग की कामना हेतू सुहागिन महिलाओं ने किया हरितालिका तीज।

rktvnews

व्यंग्य:जो रगों में ही न दौड़ा, तो फिर सिंदूर क्या है🤪

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने “ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड” बाइक रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

सदियों पुरानी कला और संस्कृति को जीवंत कर गया बिहार सरस मेला।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुर्नवास हेतु पुनर्वास समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment