RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

बागपत:स्वच्छता थीम पर निबन्ध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बेसिक व माध्यमिक छात्र/छात्राओं को जनपद न्यायाधीश ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित।

बागपत/उत्तर प्रदेश 11अक्तूबर।जनपद न्यायाधीश संजीव पांडे के निर्देशन व पर्यवेक्षण में ‘जीवन में स्वच्छता का महत्व’ शीर्षक पर बेसिक के छात्र द्वारा और ‘स्वच्छता एवं भारत’ शीर्षक पर माध्यमिक छात्र/छात्राओं द्वारा समस्त स्कूलों कालेज में निबन्ध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन विगत 2 अक्टूबर 2023 से 8 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था जिसमें उच्च ,प्राथमिक के 531 विद्यालयों में व 191 माध्यमिक महाविद्यालय में निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसके परिणाम स्वरूप दोनों सर्वगों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को आज जनपद न्यायाधीश के द्वारा न्यायाधीश सम्मेलन कक्ष में पुरस्कृत किया गया।
उच्च प्राथमिक विद्या चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 8 में केजीबी छपरौली की छात्रा वंशिका ने प्रथम स्थान, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुभानपुर 2 की आकांक्षा ने द्वितीय स्थान और उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनौली की सादिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्राथमिक विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय हरियाखेड़ा के कक्षा 5 के जतिन ने प्रथम स्थान, कम्पोजिट विद्यालय कर्म आलीपुर गढ़ी की कक्षा 4 की तनवी ने द्वितीय स्थान और प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी न0 2 की कक्षा 5 की प्रज्ञा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
माध्यमिक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बावली की महिमा चौधरी ने प्रथम स्थान, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत की मनीषा ने द्वितीय स्थान व राजकीय हाई स्कूल फतेहपुर पट्ठी की वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
माध्यमिक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में राजकीय हाई स्कूल सुभानपुर की दीपिका शर्मा ने प्रथम स्थान, राजकीय हाई स्कूल बसौद की खुशी ने द्वितीय स्थान व राजकीय हाई स्कूल मबारिकपुर की सूजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
महाविद्यालय निबंध प्रतियोगिता में उच्च स्नातक के दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज बड़ोत की आयुष शर्मा प्रथम, द्वितीय स्थान पर कुमारी पायल ,और तृतीय स्थान कुमारी मेघा रही।
महाविद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता में उच्च नाटक की दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्रथम स्थान पर रूबी तोमर द्वितीय पर शेखर तृतीय पर विकास रहे।
माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रशस्ति पत्र ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया और इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इसी तरह से पढ़ लिखकर छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता का नाम रोशन करें l
प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवा कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक संचालित स्वच्छता जागरूकता साप्ताहिक अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन क्षेत्रीय आबादी को सम्मिलित करते हुए जनपद के प्राथमिक, माध्यमिक, महाविद्यालय को सम्मिलित करते हुए जनपद, तहसील, विकासखंड स्तर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया l
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ,जीआईसी प्रधानाचार्य प्रीति शर्मा उपस्थित रही।

Related posts

चतरा:सहकारी समितियों के सशक्तिकरण को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

चतरा:अबुवा आवास के ऑनलाइन एंट्री के बाद प्रतीक्षा सूची में हो रही गड़बड़ी से संबंधित शिकायत पर उपायुक्त सख्त।

rktvnews

केंद्र सरकार की प्राथमिकता है गरीबों को मिले भोजन: जिला प्रवक्ता राजेश सिंह

rktvnews

उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने ली अधिकारियों की बैठक!फील्ड विजिट बढ़ाएं अधिकारी : उपायुक्त

rktvnews

30 सितंबर को शुरू हो रहा है क्षेत्र का सबसे बड़ा मशीन टूल्स सेक्टर इवेंट, MAKTEK AVRASYA.

rktvnews

भारतीय नौसेना और फ्रांसीसी नौसेना के बीच 17वीं वार्ता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment