RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डीएम ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण सहित सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 मार्च।आज जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, अल्पसंख्यक कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण सहित सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सरकार के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत लंबित पेंशन मामलों का समयबद्ध निष्पादन, दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड निर्माण में तेजी लाने तथा अल्पसंख्यक कल्याण बालक छात्रावास में रिक्तियों को भरने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता को अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिए तिलथा, पीरो में चिह्नित 3 एकड़ भूमि की मापी कराने का निर्देश दिया। साथ ही,अंचलाधिकारी को जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के आवास एवं अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास की भूमि का मापी कराने का आदेश दिया। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को महादलित टोलों में विशेष कैंप के माध्यम से आधार कार्ड, आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन एवं अन्य सरकारी योजनाओं से वंचित लाभार्थियों को शीघ्र लाभान्वित करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण), सहायक निदेशक (जिला बाल संरक्षण इकाई), जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नारनौल:18 को बैजनाथ चौधरी राजकीय महिला महाविद्यालय में मेगा सेवा शिविर का आयोजन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने मंगलवार को देर शाम जिले के वरीय अधिकारियों व प्रखण्ड स्तरीय अधिकारियों के साथ किया समीक्षा बैठक।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के उधमपुर-रामबन खंड पर चिनाब नदी पर 2-लेन के जैसवाल पुल का निर्माण पूरा हो गया है

rktvnews

“अंतस की आवाज” का लोकार्पण सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

जयपुर:आंगनबाड़ी बहन सम्मान समारोह- मुख्यमंत्री ने बहनों से बंधवाई राखी।

rktvnews

रायपुर : द्वितीय चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में 15 नवम्बर को थमेगा प्रचार प्रसार!70 विधानसभा सीटों में 958 अभ्यर्थी मैदान में, एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल।

rktvnews

Leave a Comment