RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

मां आरण्य देवी बी.एड कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 जुलाई।बामपाली स्थित माँ आरण्य देवी बी. एड. कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ आनंद रामान्य ने आम का वृक्ष रोपण कर किया एवं प्राचार्य डॉ महेंद्र सिंह ने सहयोग किया। प्राचार्य सह कार्यक्रम पदाधिकारी ने अर्जुन का पेड़ लगाया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक अनिल कुमार पाण्डेय ने किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक एवं दो के स्वयं सेवकों ने सहभाग किया। चंदन, आम,कटहल, महोगनी, गुलमोहर,नीम,जामुन,अर्जुन,आवला,पाकड़, अमरूद ,शीशम के 10 – 10 पौधे रोपण किए गए। कुछ प्रशिक्षुओं हर्षित राज, अशिलेस गौतम, अमन प्रताप, अमित कुमान सिंह,रजनीस दुबे, कौशल कुमार, रजनीश मिश्रा, अंकितेश सिंह, नीधी कुमारी, मानस किंकर, राज कुमार पाण्डेय, अरून कुमार पाण्डेय, विकास कुमार, ने अपने-अपने लाए हुए पौधे लगाए। साथ में रोहित कुमार, स्नेहा तिवारी, कुमारी मेघा, प्रियंका मिश्रा, संजना कुमारी, प्रतिभा कुमारी, सोनी कुमारी, हर्षिता कुमारी, बंटी कुमारी, भावना कुमारी, अकांक्षा कुमारी, सुसमा पाण्डेय, प्रियंका कुमारी यादव, मधु कुमारी, दीपमाला कुमारी, नीलू कुमारी, मधुप्रिया कुमारी, मधु कुमारी, सुप्रिया कुमारी, चांदनी कुमारी, नूपूर, आदि ने सहयोग किया।

आगे नियमित रूप से देखभाल के लिए स्वयं सेवक

(1) कौशल कुमार (2) मानस किंकर (3) रजनीश दुबे एवं मिश्रा (4) नीलू कुमारी (5) प्रकाश(6) राज कुमार पाण्डेय (7) नूपूर (8) अंकितेश सिंह (9) अमित कुमार सिंह (10) अमन प्रताप (11) आरती सिंह (12) सोनल कुमारी (13) रंजीता (14) यसी (15) विकास कुमार (15) अरूण कुमार पाण्डेय आदि ने
जिम्मेदारी ली तथा प्राध्यापक अनिल कुमार पाण्डेय ने जिम्मेदारी स्वप्रेरणा से ली। कार्यक्रम के समापन पर शपथ लिया गया कि प्रत्येक सप्ताह में सभी बी. एड. प्रशिक्षु पौधे का पोषण से सम्बन्धित ध्यान देगे तथा हर वर्ष एक वृक्ष लगाएगे।

Related posts

भोजपुर:ठाकुरबाड़ी की संगीत परंपरा अति प्राचीन।

rktvnews

भोजपुर: सजग रचनाकार संस्थान के तत्वावधान में मनाई गई लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि।

rktvnews

भोजपुर:माँ गायत्री विद्या मंदिर में सूरदास जयंती आयोजित।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 200 गीगावाट अक्षय ऊर्जा की उपलब्धि के सम्मान में सुदर्शन पटनायक की रेत कला को साझा किया।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी द्वारा ईज ऑफ लिविंग के तहत जनता दरबार आयोजित, 24 आवेदकों की समस्याएँ सुनी गईं।

rktvnews

उत्तराखंड: फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं पटकथा लेखक कमलेश पांडेय ने की मुख्यमंत्री से भेंट।

rktvnews

Leave a Comment