
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 मार्च।संघर्ष सेवा समिति द्वारा खैरा बाजार में शहीद दिवस पर रक्तदान सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे शांति मेमोरियल ब्लड बैंक द्वारा सुरक्षित रक्तदान करवाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तरारी विधायक विशाल प्रशांत ने दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया। शहीद वीर भगत सिंह, राजगुरु,सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। रक्तदान कार्यक्रम में 40 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता की सेवा में अलख जगाएं। विधायक ने युवाओं संबोधित करते हुए बताया की शहीदों का सम्मान ये पूरे भारत का सम्मान है।जो वीर सपूत अपने देश के लिए कुर्बानी दिए है हम सभी उनके पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करें।संघर्ष सेवा समिति ने जो निःशुल्क रक्तदान सेवा का कार्य करती है वो अति सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। ये भी एक बड़ा राष्ट्र सेवा है।जनसेवा प्रभु सेवा है। संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार चांद ने कहा कि संघर्ष सेवा समिति के प्रति रक्तदान के लिए लोगो में जागरूकता बन चुकी है। मेरा प्रयास सामाजिक उत्थान एवं विकाश के साथ बदलाव के लिए कार्य करना है। नवीन कुमार ने कहा कि जरूरतमंद एवं असहाय लोगो को मदद कारण हमारी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में वीर भगत सिंह,राजगुरु ,सुखदेव अमर रहें जयघोष के साथ गूंज उठा। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाता को अंगबस्त्र ,प्रमाणपत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम प्रदेश मंत्री विद्यार्थी परिषद छोटू सिंह से संबोधन में सभी रक्तवीर को रक्तदान करने के लिए धन्यवाद दिए जिसमें पूर्व प्रमुख अनिल राय,जिला पार्षद राकेश सिंह,पैक्स अध्यक्ष सहार गोविंद प्रसाद, पेरहाप पैक्स अध्यक्ष अविनाश राय, मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू प्रसाद,समिति सुनील चौधरी , बबलू राय, सचिव सुजीत कुमार कुमार मंगलम, समीर कुमार और रक्तवीर राजेश राय, नारायण सिंह ,अक्षय राय , लीलू राय ,चितरंजन कुमार ,संजय राय, मुकेश कुमार ,रौशन सिंह, रमेश पांडे,भीम कुमार,रोहित कुमार ,प्रियांशु कुमार , प्रकाश कुमार ,अशोक कुमार,सूरज कुमार ,बंटी कुमार रक्तदान कर मानवता का संदेश दिए सहयोगी कुशल युवा कार्यक्रम खैरा ।सम्मिलित रहें।
