RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, सभी विभागों के पदाधिकारी एवं मुखिया के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 अगस्त।गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से बड़हरा विधानसभा के विभिन्न गाँव जलमग्न हो गए है। बहुत से गाँवो का जनसंपर्क टुट गया है और ग्रामीण जनता को परेशानी हो रही है।
सोमवार को बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बखोरापुर, नेकनामटोला, बड़हरा से बबुरा तक बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारियों के साथ किया।
बाढ़ निरीक्षण उपरांत बड़हरा विधायक ने बड़हरा प्रखंड कार्यालय मे प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी दिप्ती कुमारी, अंचलाधिकारी,बाढ़ नियंत्रण कार्यपालक अभियंता,सड़क कार्यपालक अभियंता, सड़क सहायक अभियंता, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं विभिन्न पंचायतों के मुखिया और बीस सूत्री अध्यक्ष के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति, तैयारी, समस्या और समाधान को लेकर बैठक भी की।
बड़हरा विधायक द्वारा संबंधित विभागों को निर्देश देते हुए
अंचलाधिकारी को पाँलीथीन की संख्या बढाने,नाव की उपलब्धता,सामुदायिक किचेन की व्यवस्था सहित अन्य के लिए निर्देश दिया गया।
विभिन्न पंचायतों के मुखिया द्वारा बाढ को लेकर सभी सामग्री प्रचुर मात्रा मे उपलब्ध, बाढ प्रभावितों की सूची तैयार करने एवं अन्य सुविधा की बात विधायक से किया गया।
बड़हरा विधायक ने कहा कि भोजपुर जिलाधिकारी से बात कर पाँलीथीन बढाने सहित अन्य सामग्री यथाशीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है।एसडीआरएफ टीम,मेडिकल शिविर का भी निर्देश दे दिया गया है। सड़क की मजबुती के लिए सड़क विभाग और बाढ़ का लगातार निरीक्षण करने के लिए बाढ नियंत्रण को बोल दिया है। क्षेत्र की कोई भी समस्या हो उसका तुरंत निदान होगा। बाढ प्रभावित गाँवो मे कोई भी असुविधा न हो,इसकी व्यवस्था कर दी गई है। मै खुद लगातार क्षेत्र मे आए हुए बाढ और उत्पन्न हुई समस्या पर ध्यान रख रहा हूँ। मै प्रखंड से जिला और राज्यस्तर पर लगातार संपर्क मे हूँ।
बैठक मे प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी दीप्ती कुमारी, अंचलाधिकारी नवनीत सिन्हा,बाढ़ नियंत्रण कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता,पथ निर्माण पदाधिकारी, मुखिया संघ अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह,सेमरिया पड़रिया पंचायत मुखिया अनील सिंह,बबुरा पंचायत मुखिया,सिन्हा मुखिया धनजी प्रसाद,एकवना पंचायत मुखिया प्रतिनिधि, बीस सूत्री अध्यक्ष शुभम पांडेय, टुनटुन बिंद,संजय कुमार सिंह, संतोष सिंह संटु,उज्जवल सिंह,रामायण सिंह सहित अन्य लोग एवं कार्यकर्ता थे।

Related posts

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने टपुतली-बहरोड के राजनौता में एमडीआर रोड का किया शिलान्यास।

rktvnews

मोतिहारी:सदर अस्पताल में डीएम ने सर्वजन दवा खाकर किया फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

हरियाणा सरकार सीएनजी, पीएनजी बुनियादी ढांचे के विकास हेतु राईट ऑफ यूज व राईट ऑफ वे नीति करेगी लागू।

rktvnews

भोजपुर: महाराजा कॉलेज में फुटाब अध्यक्ष डॉ कन्हैया बहादुर सिन्हा का किया गया सम्मान।

rktvnews

नूंह व आसपास के इलाके में हालात सामान्य,अर्धसैनिक बलों की 13 कंपनियां पहुँच चुकी हैं।

rktvnews

अमित शाह ने आज दिल्ली ग्रामोदय अभियान के तहत दिल्ली के 41 गाँव में पीएनजी सुविधा एवं 178 गाँवों में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

rktvnews

Leave a Comment