RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:डीएवी सेंटर फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन।

अर्णव जैन ,प्रथम स्थान(अंक प्रतिशत-97%)

यह परीक्षा बच्चों को भविष्य की परीक्षाओं से निर्भय बनाती है :प्राचार्या

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 मार्च।स्थानीय बी० एस० डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल, मील रोड, आरा द्वारा आज डी० ए० वी० सी० ए० ई०, नई दिल्ली द्वारा आयोजित कक्षा आठवीं बोर्ड की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी किया गया। विद्यालय स्तर पर इसमें कुल 248 परीक्षार्थी शामिल हुए। डीएवी. सी. ए. ई., नई दिल्ली की यह सतत् प्रयास बच्चों के भविष्य की तैयारी को बेहतर बनाने का एक जरूरी आयोजन है। इस परीक्षा के सभी प्रश्न-पत्रों के प्रारूप दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षा के प्रश्न-पत्रों जैसे होते हैं। नई शिक्षा नीति के मानकों के अनुरूप तैयार प्रश्न पत्रों वाली यह परीक्षा काफी प्रतिस्पर्धा लिए होती है।
इस परीक्षा में अर्नव जैन सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंकों के साथ सर्वोच्च स्थान पर रहे। वही प्रत्युष किशोर (95.85%), आदर्श कुमार सिन्हा (95.71%), आशीष रंजन (95.14%), आदर्श राज (94.42%), क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे, और पाँचवे स्थान पर रहे। 94.28% के साथ तीन विद्यार्थी आयुष कुमार, दिपाली कुमारी, नवीन कुमार सिंह छठे स्थान पर रहे। सातवें स्थान पर आश्वी श्री 93.50% तथा आठवें स्थान पर 93.00% के साथ दो बच्चे आदित्य पटेल तथा समृद्धि कुमारी रही। प्राची सुमन 92.14% खुशी कुमारी 92.00% अंको के साथ नौवें तथा दसवें स्थान पर रही।

कुल परीक्षा परिणाम का विश्लेषण

90% से ऊपर कुल छात्र 13,

80% से ऊपर कुल छात्र 40,

70% से ऊपर कुल छात्र 44,

60% से ऊपर कुल छात्र 49, एवं

50% से ऊपरं कुल छात्र 112 रहे।

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने वाली अग्रणी संस्थान बी० एस० डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल के लिए गत वर्षों की भाँति यह साल भी गौरव पूर्ण रहा। परीक्षा परिणाम के संदर्भ में प्रचार्या  नीशू जायसवाल ने कहा कि यह परीक्षा बच्चों के भविष्य की तैयारी को मजबूत करती है। इससे बच्चों में अध्ययन के प्रति गंभीरता आती है तथा वे भविष्य की परीक्षाओं से निर्भय हो जाते है। प्राचार्या ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा अपने बच्चों के कुशल मार्गदर्शन हेतु उनके अभिभावकों के प्रति आभार जताया। प्रचार्या के कुशल नेतृत्व, दूरगामी दृष्टिकोण तथा शिक्षकों के सतत प्रयास से विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। शिक्षा, सेवा व संस्कार के मूल लक्ष्यों के प्रति सजग बी एस डीएवी आज भी आरा की शान है।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्य संस्कृति/समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

देवघर:मेला क्षेत्र में डेकोरेटिव, डिजाइनर लाइट्स रंग-बिरंगे स्पाईरल व आकर्षक तोरण द्वार भव्यता का प्रतीक।

rktvnews

पलामू के डाल्टनगंज सिंगरा में जीयर स्वामी जी महाराज का चातुर्मास व्रत का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

देवघर: जिले में अवैध खनन के रोकथाम को लेकर करे सख्त कार्रवाई: उपायुक्त

rktvnews

चतरा:जिला स्वास्थ्य समिति तथा अस्पताल प्रबंधन समिति एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:परिवादियों के फरियाद को समाधान हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment