
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 अक्टूबर। सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी पीरो की अध्यक्षता में SVEEP कार्यक्रम के अंतर्गत जीविका दीदियों के द्वारा मतदान हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी जीविका दीदियों ने शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने और आम नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जीविका दीदियाँ समाज में जागरूकता फैलाने की सशक्त कड़ी हैं, जिनकी सक्रिय भागीदारी से अधिक से अधिक मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेंगे।
