RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव अचानक पहुंचे लाड़ली बहनों के घर और बंधवाई राखियां।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)20 अगस्त।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को रक्षाबंधन के दिन अचानक नागदा में बादीपुरा आजादपुर स्थित लाड़ली बहन आशा बौरासी के निवास पर पहुंचे। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने भैया मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने घर की चौखट पर देख लाड़ली बहना आशा बौरासी और अनीता बौरासी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भावुक बहनों की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का लाडली बहनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और रक्षासूत्र बांधकर उन्हें आशीर्वाद दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को उपहार भेंट करते हुए लाड़ली बहना की राशि प्राप्त होने की जानकारी भी ली। बहनों ने सहर्ष बताया कि उनके खाते में इस बार 1250 रुपए के अलावा रक्षाबंधन की शगुन राशि 250 रुपए भी खाते में आए हैं। इसके लिए बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बहन लीलाबाई के निवास पर भी पहुंचे, उन्होंने रक्षासूत्र बंधवाया और उपहार भेंट किया। मुख्यमंत्री ने लीलाबाई के निवास पर 8 माह के नन्हे यश को गोदी में उठाकर दुलारा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को रक्षाबंधन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने नागदा पहुंचे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नागदा आगमन पर बादीपुरा -आजादपुर क्षेत्र की बहनों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और राखी बांधी। बहनों के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों के निवास पर जाकर राखी बंधवाई। उन्होंने बहनों और बेटियों के साथ सेल्फी भी ली। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक नागदा डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, बहादुर सिंह बोरमुंडला सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव रक्षाबंधन उत्सव को काफी वर्षों से सामूहिक रूप से बहनों के साथ मनाते आ रहें हैं। इस परम्परा को उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जीवित रखा हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सावन माह बहनों के नाम समर्पित किया है। उन्होंने प्रदेश भर में वृहद स्तर पर लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन उत्सव मनाएं जाने के साथ लाड़ली बहनों के खाते में प्रतिमाह दी जाने वाली 1250 रुपए की राशि के अतिरिक्त शगुन के रूप में 250 रूपये की राशि भी अंतरित की हैं।

Related posts

भोजपुर: सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया गंगा कोईलवर सोन तटबंध का निरीक्षण।

rktvnews

देश, मानव-वन्यजीव-पर्यावरण पर जूनोटिक संक्रमण के जोखिमों को कम करने के लिए एक अग्रणी अंतर-मंत्रालयी वैज्ञानिक अध्ययन शुरू करने के लिए तैयार है।

rktvnews

पूर्व सांसद मीना सिंह ने जदयू का दामन छोड़ा।

rktvnews

उज्जैन:प्रदेश की सबसे अलग अनूठी परियोजना कान्ह क्लोज़ डक्ट परियोजना से होगी क्षिप्रा स्वच्छ व अविरल।

rktvnews

पटना:150 से अधिक नव-जिज्ञासु स्त्री-पुरुषों ने ली इस्सयोग की ‘शक्तिपात दीक्षा’!ईश्वर की कृपा होती है तभी सदगुरु मिलते हैं : माँ विजया

rktvnews

गिरीडीह:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला उपायुक्त ने समीक्षा बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment