RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर वक्ताओं ने कहा ,आधुनिक वाद्य यंत्रों के बीच बौनी बनी शहनाई।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)21 मार्च। स्थानीय पटेल बस पड़ाव स्तिथ भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर स्थापित भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात आयोजित “शहनाई और उस्ताद बिस्मिल्लाह खां विषय पर बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि ख़ां साहब ने जिस तरह गंगा के किनारे मंदिर ,मस्जिद आदि स्थानों पर शहनाई बजा बजाकर शहनाई को मान सम्मान दिलाया और विदेशों से ख्यातिप्राप्त की आज उसे पुनर्जीवित रखने की आवश्यकता है। शहनाई शुभ वाद्य यंत्र है लेकिन आज समाज के बदलते परिवेश और संस्कृति के बीच डीजे जैसे वाद्य यंत्रों ने अपनी विशेष पहचान बना ली है जिसके चलते आज लोक वाद्य यंत्र हो या फिर लोक कलाएं और पारंपरिक लोक संस्कृति विलुप्त होने की कगार पर है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी सेनानी सुशील तिवारी तथा संचालन पत्रकार नरेंद्र सिंह ने की। अवसर था खान साहब की जन्मतिथि का।
भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान द्वारा आयोजित परिचर्चा पर बोलते हुए डॉ जया जैन, डॉ किरण कुमारी राष्ट्रीय स्वर्ण क्रांति सेना की अध्यक्ष पूनम सिंह, डॉ के डी सिंह, डॉ नन्द जी दुबे,अधिवक्ता देवी दयाल राम आदि ने कहा कि आज शहनाई वादकों की संख्याएं कम होती जा रही है।आरा और आस पास के क्षेत्रों में शहनाई वादक विलुप्त होते गए हैं।वक्ताओं ने कहा कि एक सर्वेक्षण के दौरान ये बातें उभर कर आई है जो लोग भी शहनाई वादक थे वे आज अत्यंत आधुनिक वाद्य यंत्र के सामने बौना साबित हो गए है जिसके कारण अपने परिवार के भरण पोषण के लिए शहनाई को शोभा की वस्तु बनाते हुए आधुनिक वाद्य यंत्रों के श्रेणी में आ गए है। वक्ताओं ने सरकार से मांग की है कि शहनाई जैसे वाद्य यंत्र और वादकों को प्रोत्साहित करना चाहिए। ये खान साहब के प्रति सच्ची श्रद्धा होगी।कार्यक्रम में शामिल कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ पप्पू जी,जितेंद्र कुमार सिंह,यशवंत सिंह,बुजुर्ग राम नारायण शर्मा ,जितेंद्र पासवान,कन्हैया राम,व्यास कमलेश पासवान,पत्रकार विजय कुमार सिंह,गांधी जी आदि प्रमुख थे।कार्यक्रम के दौरान भिखारी ठाकुर और बिस्मिल्लाह खां की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।

Related posts

मंत्रीपरिषद की बैठक में लिया गया निर्णय ।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सारण जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं के संबंध में की समीक्षा बैठक।

rktvnews

चितौड़गढ़:निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षकों ने किया मीडिया सेंटर एवं एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण!सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं विज्ञापन अधिप्रमाणन को लेकर दिए निर्देश।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों से उनकी उपज खरीदी जा रही है न्यूनतम समर्थन मूल्य पर।

rktvnews

स्वायत्त शासन विभाग में निदेशक एंव विशिष्ट शासन सचिव ने पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को ले साईकिल रैली।

rktvnews

Leave a Comment