RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

ठिठुरन भरी शितलहर मे कांपती जिन्दगी, अलाव के नाम पर आरा नगर आयुक्त की भारी अनियमितता व लूट:क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 16 जनवरी।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने एक ब्यान मे संवाददाताओं को बतलाया कि आज कल कड़ाके की ठंड मे लोगों का जीवन ठहर सा गया है.आम आदमी इस ठिठुरन भरी शितलहर में कांपता अलाव जलाकर ठंड से जुझ रहा है और आरा निगम प्रशासन अलाव के लिए लकड़ी-जलावन वितरण मे भारी अनियमितता कर रहा है.
आज सुबह भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व मे भाकपा माले की एक टीम ने आरा शहर के कई मुहल्लों का दौरा किया तो देखा कि लोग जगह जगह स्वयं लकड़ी या कुछ दूसरे प्रकार का जलावन जुटा कर अलाव जलाकर ठंड से जुझ रहे है.कहीं धुंआ तो कहीं बोरसी का सहारा ले रहे है लोग।
भाकपा माले की टीम ने दुधकटोरा, नाजिरगंज, बलुअहिया मुसहर टोली,धरहरा मुसहर टोली, बेगमपुर,रघुटोला, अहिरपुरवा,मिराचक, गांगी,मिरगंज,कबिर मठिया मे देखा कि लोग जैसे तैसे ठंड का मुकाबला करने के लिए अलाव जला रहे है।इन इलाकों मे कहीं भी आरा निगम प्रशासन अलाव के लिए किसी प्रकार का इंतजाम नहीं किया है।
पिछले दिनों निगम प्रशासन ने आरा शहर के सभी चौक -चौराहों पर अलाव जलाने का का दवा किया था पर कहीं भी नगर आयुक्त का अलाव इस इलाके मे नहीं दिख रहा है।
भाकपा माले की टीम ने आरा नगर आयुक्त और मेयर से मांग की है कि आरा शहर के 45 वार्डों के गरीबों के मुहल्लों मे अलाव के लिए जलावन की व्यवस्था करें तथा सभी वार्ड पार्षदों को अलाव की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपे।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने जिला पदाधिकारी से मांग की है कि आरा शहर मे अलाव के अलावा सभी गरीबों के मुहल्लों मे कंबल का वितरण की जाय.आम गरीबों को इस ठंड मे काम नहीं मिल पा रहा है उनके सामने भोजन रोटी,भात की समस्या उत्पन्न हो गयी है इस लिए इस घड़ी मे गरीबों के मुहल्ला मे सामुदायिक किचन की भी व्यवस्था की जाय।
भाकपा माले की टीम ने आरा नगर आयुक्त पर आरोप लगाया कि वे अलाव के नाम पर दिखावा तथा अनियमितता मचाए हुए है,तथा आमजन आवाम के जीवन से खिलवाड़ कर रहे है।
भाकपा माले की इस टीम मे ,भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी, संजय गुप्ता, मो.नेहाल व सफी आलम राईन शामिल थे।

Related posts

संगत से व्यक्ति का व्यवहार बदल जाता है : जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

गढ़वा:राजव्यापी बाल विवाह से आजादी अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय विमानन क्षेत्र की सफल महिला अधिकारियों (वुमेन अचीवर्स) से मुलाकात की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मतदाता शिक्षा और जागरूकता के सर्वोत्तम अभियान को नेशनल मीडिया अवार्ड-2023 मिलेगा!मीडिया संस्थान 10 दिसम्बर तक प्रस्ताव भेज सकेंगे, चार श्रेणियों में मिलेगा पुरस्कार।

rktvnews

सीतामढ़ी:मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी (एम सी एम सी) की बैठक !पेड न्यूज़ /फेक न्यूज़ के प्रकाशन और प्रसारण पर एमसीएमसी कमेटी की रहेगी पैनी नजर।

rktvnews

पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक ‘आत्मा के स्वर’ का विमोचन किया।

rktvnews

Leave a Comment