RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:डीएमएफटी योजना अन्तर्गत 2एचपी/1 एचपी ट्राली माउंटेड सोलर पंपसेट का वितरण हेतु लाभुक चयन समिति की बैठक।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)21 मार्च।विकास भवन के उप विकास आयुक्त कार्यकालय कक्ष में उप विकास आयुक्त, चतरा अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में डीएमएफटी योजना अन्तर्गत 2एचपी/1 एचपी ट्राली माउंटेड सोलर पंपसेट का वितरण हेतु लाभुक चयन समिति की बैठक आहूत की गई।
जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के नई मार्गदर्शिका के अनुरूप प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित क्षेत्रों के योग्य लाभुकों का चयन किया जाना है। लाभुकों का चयन में एससी/एसटी एवं महिला किसान को प्राथमिकता देने का प्रावधान है। उक्त बैठक में ग्राम सभा के माध्यम से चयनित कृषकों के आवेदन की स्क्रूटनी / छंटनी प्रक्रिया को अपनाते हुए कुल 300 लाभुकों का चयन किया गया। लाभुक चयन में ग्राम सभा से पारित कृषको का जमीन का रशीद, आधार कार्ड, राशन कार्ड, सिंचाई सुविधा का स्रोत, पीएम कुसुम के द्वारा पूर्व में लिये गये लाभान्वित कृषको को ध्यान में रखते हुए लाभुको का चयन किया गया।
चयन कमिटी में अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी चतरा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी टण्डवा एवं सिमरिया उपस्थित थे।

Related posts

न्यायमूर्ति सूर्यकांत को देश के मुख्य न्यायाधीश के रूप में राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ।

rktvnews

इंदौर:विधुर नगर में एक हजार 182 किलोग्राम अवैध भांग बरामद,आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुजरात के बोडेली, छोटा उदेपुर में 5200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर : वारंटी गिरफ्तार।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मानवाधिकार संरक्षण के दृष्टिगत गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

भोपाल:महापौर मालती राय के जन्मदिवस पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment