RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा विधायक ने जाम की समस्या और कोइलवर पुल को बचाने की विधानसभा में उठाई आवाज।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मार्च। बिहार विधानसभा में बुधवार को आरा विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने पटना समेत चार जिलों में जाम की समस्या से त्राहिमाम एवं कोइलवर पुल को बचाने की गुहार लगाईं।श्री सिंह ने अपने प्रश्न कहा कि जाम की समस्या अंतहीन है कोइलवर पुल को बचाने के लिए काम करना होगा। सड़को पर भारी वाहन कई कतार में खड़े हो जाते हैं। प्रशासन का काम है कि वो भारी गाड़ियों को कतारबद्ध तरीके से खड़ा कराये। आरा, पटना, सारण और अरवल जिलों में आपसी तालमेल न होने की वजह से जाम की समस्या रहती है। पटना जिले में कोइलवर पुल के समीप सोन नदी पर बांध है, उस पर बैरियर लगा होता था उसे तोड़ दिया गया है उस पर फिर से बैरियर लगाया जाये और साथ में सड़क को चौड़ा किया जाये। इसके साथ ही बिहटा मोड़ पर लगने वाले भयंकर जाम को भी सदन में उठाया। जिस पर सदन में जवाब देते हुए पथ निर्माण मंत्री नीतिन नवीन ने बताया कि जाम की समस्या है जिसे लेकर जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग को आपस में सामंजस्य स्थापित कर जाम को खत्म कराये। विभाग ने निर्देशित किया है कि किसी भी पुल पर भारी वाहनों को खड़ा नहीं करना है। वह चाहे कोइलवर पुल हो या कोई दूसरा जिला प्रशासन एवं परिवहन विभाग से मनाही की गई है। सड़क से जाम खत्म कराने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर काम किया जा रहा है। इस सबंध में एन एच के ओथरिटी को भी निर्देशित किया गया है। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री से कहा कि जाम की समस्या से सारे लोग परेशान है इस समस्या का समाधान करना होगा।

Related posts

मुख्यमंत्री ने शहीदों की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हो पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजली।

rktvnews

महाकुंभ भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है और आस्था एवं सद्भाव का उत्सव है: प्रधानमंत्री

rktvnews

राष्ट्रीय पहल:देशभक्ति सीखनी है तो बच्चों से सीखें।

rktvnews

पटना:स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन: बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेन्टर का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

एसएईएल उत्तर प्रदेश में ₹8,200 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड सोलर संयंत्र का करेगा निर्माण।

rktvnews

Leave a Comment