RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंगाबाद का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )09 मई।जिला उपायुक्त, रामनिवास यादव ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंगाबाद का औचक निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, संसाधनों एवं आमजनों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्था, स्वच्छता, दवा उपलब्धता, चिकित्सीय उपकरणों की स्थिति तथा मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण काउंटर, कोल्ड चेन रूम, एमओआईसी कक्ष, प्रखंड डाटा प्रबंधक कक्ष, प्रखंड लेखा प्रबंधक कार्यालय, ऑपरेशन थियेटर, नेत्र कार्यालय, जनरल वार्ड तथा प्रसव कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, दवा स्टॉक, मरीजों की संख्या, टीकाकरण व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की जानकारी ली।
उपायुक्त ने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों से भी बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आमजनों को सुगम, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, दवा वितरण प्रणाली को और प्रभावी बनाने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर उपस्थित रहकर बेहतर सेवा सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही प्रसव कक्ष एवं जनरल वार्ड की व्यवस्था को और बेहतर करने तथा आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
उपायुक्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार राज्य सरकार द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन भी इस दिशा में गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है ताकि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पतालों में दवा, जांच, टीकाकरण एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध रहें, यह सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

अतीक और अशरफ की प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास पुलिस बल की मौजूदगी में गोली मार हत्या।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित समाहरणालय भवन का निरिक्षण कर संबंधित एजेंसी व कार्यपालक अभियंता को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए चुनाव से जुड़े निर्देश।

rktvnews

योग महोत्सव के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का 100 दिन का काउंटडाउन शुरू।

rktvnews

मध्यप्रदेश:ज़िद, जुनून और जज़्बे के साथ टीमभावना से मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में शीर्ष में ले जायेंगे: उप मुख्यमंत्री

rktvnews

बेतिया:आमजनों की समस्याओं, शिकायतों से अवगत हुए जिलाधिकारी! कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

rktvnews

Leave a Comment