RK TV News
खबरें
Breaking News

रामगढ़:मंत्री की अध्यक्षता में में हुई जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला योजना समिति की बैठक।

RKTV NEWS/रामगढ़(झारखंड)26 सितंबर।गुरुवार को मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सह प्रभारी मंत्री रामगढ़ सत्यानंद भोक्ता ने रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरान मंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला योजना समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान सभी को पूर्व में हुई 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति एवं जिला योजना समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में हुए कार्यों कि विभागवार जानकारी दी गयी।
बैठक के दौरान माननीय मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की योजनाओं के वर्तमान स्थिति पर ध्यान देने एवं किसी भी क्षेत्र में किसी योजना के कार्य नहीं करने अथवा लाभुकों को लाभ न मिलने संबंधित मामलों को त्वरित रूप से जिला प्रशासन तक पहुंचाने की अपील की। वही मंत्री ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं तथा विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन/ शिलान्यास कार्यक्रम का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने एवं कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न सड़क निर्माण योजनाओं की समीक्षा के क्रम में मंत्री ने संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंताओं को जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को चिन्हित कर उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान मंत्री ने जिला खनन पदाधिकारी से अवैध खनन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की जानकारी लेने के क्रम में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में बालू के नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मंत्री द्वारा मनरेगा, एनआरएलएम, भूमिहीन परिवारों को भूमि वितरण, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, विभिन्न अबुवा आवास योजना, जलापूर्ति योजनाओं, पर्यावरण संरक्षण, वन अधिकार पट्टा, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व उनकी वर्तमान स्थिति, निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्ति आदि की विस्तृत समीक्षा की गई वही योजनाओं के सफल संचालन एवं सभी जरूरतमंद तथा योग्य लाभुकों को योजनाओं से लाभान्वित करने को लेकर मंत्री द्वारा उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा के क्रम में कई निर्देश दिए गए।
जिला अंतर्गत विभिन्न कारखानों के नियम अनुसार संचालन एवं कारखाने में कार्यरत कर्मियों को निर्धारित मानदेय उपलब्ध कराने के मद्देनजर माननीय मंत्री द्वारा श्रम अधीक्षक रामगढ़ से इस दिशा में किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी ली गई। जिसके उपरांत मंत्री द्वारा श्रम अधीक्षक रामगढ़ को कारखाने की औचक जांच में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने सहित अन्य निर्देश दिए।बैठक के दौरान उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बी.डी.पब्लिक स्कूल,बोर्ड परीक्षा परिणाम में छात्रों ने रचा कीर्तिमान: प्राचार्य राजेश राज मणि

rktvnews

भोजपुर : बिजली गुल रहने से लोग परेशान।

rktvnews

आजमगढ़ मंडल का बैडमिंटन प्रतियोगिता बालिका वर्ग में रहा प्रदेश में तीसरा स्थान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लहरी बाई के प्रयासों की सराहना की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पुलिस ने नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का पराक्रम दिखाया- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अल हफ़ीज़ कॉलेज मे प्रति कुलपति का परीक्षा के दौरान औचक निरिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment