RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीपीएस में दो गोला के साथ होली मिलन का आयोजन।

पारम्परिक गीतों से व्यासों ने बांधा शमां।

लुप्त हो रही लोक संस्कृति को जीवन्त करने का माध्यम है दो गोला आयोजन: हरेंद्र सिंह

विद्यालय के बच्चों को पारंपरिकता और संस्कृति से अवगत कराना हमारा लक्ष्य: कर्ण सिंह

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)13 मार्च।स्थानीय न्यू करमन टोला स्थित धनेश्वर प्रसाद सिंह(डीपीएस) में दो गोला पारंपरिक गायन के रूप में होली मिलन का आयोजन हुआ।दो गोला गायन कार्यक्रम में गड़हनी के बनकट गांव के व्यास मुन्ना सिंह और संदेश के मनीअक्ष गांव निवासी बिमलेश व्यास के बीच जोरदार मुकाबला हुआ।कार्यक्रम के आयोजक सह विद्यालय के चेयरमैन हरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस आयोजन पर बताया कि पारंपरिक गीतों को लेकर यह आयोजन दो गोला के रूप में किया गया है। जिसमें बाबा हरिहरनाथ ……बंगला में उड़ेला अबीर गुलाल…..बाबू कुंवर सिंह तेगवा बहादुर ….., गोरिया करके श्रृंगार,अंगना में पीसे ली हरदिया…आदि की पारंपरिक रूप से प्रस्तुति दोनों व्यासों ने की। बाजावरवाद से हटकर यह गायिकी रही।विद्यालय के युवा निदेशक कर्ण सिंह ने बताया कि विद्यालय के बच्चों को पारंपरिक चीजों से अवगत कराना हमारा लक्ष्य है।चूंकि आज के बदलते परिवेश में शिक्षा हो या कोई अन्य कार्यक्रम वहां आधुनिकता और बाजारवाद हावी है।जिससे पारंपरिक चीजें विलुप्त हो रही है।
व्यास मुन्ना सिंह के टीम में अमन,विवेक,अखिलेश,वीर भगत, मनोज साव,राम ईश्वर यादव आदि शामिल रहे।वही बिमलेश बाबा की टीम में मुरारी जी,शिलानाथ जी, जज शर्मा,अमन, गौतम शर्मा,सुरेश यादव आदि वाद्ययंत्र पर शामिल थे।
दो गोला के इस आयोजन में हरेंद्र सिंह,विजय सिंह,जंग बहादुर सिंह,रिंकू सोनार,विजय बहादुर सिंह,बाबू लाल, सेवानिवृत शिक्षक हरिनाथ राम,वीरेंद्र सिंह,जितेंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

हनुमानगढ़ जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए जिला कलेक्टर काना राम के निर्देश!जिले के अपंजीकृत नशा मुक्ति केंद्र होंगे सीज।

rktvnews

भोजपुर! इंडिया गठबंधन के पक्ष में निर्णायक जनादेश देने के लिए है तैयार:दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने एसबीएम अकादमी के व्हाट्सएप संस्करण के शुभारंभ की घोषणा की।

rktvnews

भोजपुर:संभावना में समारोह पूर्वक “श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव” का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:’बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment