
जन्म प्रमाण पत्र में स्थिति खराब करने वाले अधिकारियों को किया सचेत।
कुपोषित ,अति कुपोषित बच्चों को कराया जाए एनआरसी में भर्ती।
RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)17 दिसम्बर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति में जिला टास्क फ़ोर्स समिति वह बेसिक शिक्षा विभाग में विद्यालयों के लिए संचालित योजनाओं के संबंध में बैठक की ओर सम्बंधित को आवश्यक निर्देश दिए जिलाधिकारी ने पोषण समिति की बैठक संबंधित जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती के संबंध में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए सभी कार्य पारदर्शिता रूप से किया जाए छोटी सी भर्ती प्रतियोगिता को जन्म देती है किसी भी कार्य को छोटा समझकर न करें जिसमें की लापरवाही होने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही हो सके आंगनबाड़ी के 191 पदों पर कार्यकत्री की भर्ती की जाएगी उन्होंने कहा कि जो बच्चे कुपोषित हैं अति कोपोषित है उन्हें एन आर सी में भर्ती कराया जाए उन्होंने संबंधित को 30 बच्चे भर्ती कराए जाने का लक्ष्य दिया है जिनकी खराब स्थिति रहेगी उन पर कार्यवाही करने के लिए सचेत किया है उन्होंने कहां पोषण के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें कार्य में लापरवाही ना हो।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक की उन्होंने पीएम श्री विद्यालय के पैरामीटर पर चर्चा की उन्होंने कहा जनपद में 12 विद्यालय संक्षिप्त संचालित हैं उनमें खेल भी और खिले भी स्कीम को बढ़ाये जाने के निर्देश दिए। पीएम श्री विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एक्सपोजर विजिट दिल्ली में कराई जाने के लिए निर्देश दिए पीएम वार्षिक उत्सव खेल उत्सव कराए जाने के लिए निर्देश दिए डिजिटल रजिस्टर में बिनौली छपरौली शहर की स्थिति खराब होने पर उन्होंने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए चेतावनी दी उन्होंने कहा कार्य में सुधार हो नहीं तो कार्यवाही होगी जन्म प्रमाण पत्र की स्थिति को देखकर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की उन्होंने संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश दिए । लंबित जन्म प्रमाण पत्र पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए उन्हें निस्तारित किया जाए जन्म प्रमाण पत्र में किसी भी तरह की कोई लापरवाही ना हो उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी इस कार्य में विशेष ध्यान दें उन्होंने खराब अधिकारियों की प्रगति की रिपोर्ट को समीक्षा बैठक में नोट के रूप में प्रस्तुत करने के लिए आगामी बैठकों को के लिए निर्देशित किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता चौधरी जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
