RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रेड रन 2025′ प्रतियोगिता आयोजित, ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के लिए लाभदायक: प्राचार्या प्रो कनकलता

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अगस्त।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा से संबद्ध अंगीकृत इकाई महाराजा कॉलेज, आरा के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में आयोजित ‘रेड रन 2025’ प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। इस संबंध में प्राचार्य प्रो. कनक लता कुमारी द्वारा प्रतिभागियों की सूची और उनके प्रदर्शन का ब्यौरा विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी को प्रेषित किया गया।प्रतियोगिता में छात्राओं की ओर से शलोनी कुमारी (राजनीति शास्त्र) ने प्रथम, शहनाज फातमा (रसायन शास्त्र) ने द्वितीय, शलोनी कुमारी (भूगोल) ने तृतीय, सिमरन कुमारी (भूगोल) ने चतुर्थ तथा भारती कुमारी (अंग्रेज़ी) ने पंचम स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रों में राय यादव (राजनीति शास्त्र) ने प्रथम, सागर कुमार सिंह (राजनीति शास्त्र) ने द्वितीय, सुमंत कुमार यादव (भौतिकी) ने तृतीय, रोहित कुमार (इतिहास) ने चतुर्थ तथा संस्कार मिश्रा (भूगोल) ने पंचम स्थान अर्जित किया।
इस अवसर पर छात्रों को प्रेरित करने एवं उनका उत्साहवर्धन करने के लिए कॉलेज के पीटीआई श्री यशवंत कुमार सिंह, एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ. प्रियांका कुमारी, तथा शिक्षकों में प्रो. आलोक कुमार, प्रो. चंचल कुमार पांडे, प्रो. नियाज़, एवं डॉ. अमित प्रकाश उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने प्रतिभागी छात्रों में ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।
प्राचार्या प्रो. कनक लता कुमारी ने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उनके अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और कॉलेज भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा।

Related posts

विश्व पर्यटन दिवस पर हुआ पर्यटकों का स्वागत।

rktvnews

बिहार: लोकसभा में गूंजा जवइनिया गाँव में भीषण कटाव व जिले में बाढ़ का मुद्दा,आरा सांसद ने उठाया मुद्दा।

rktvnews

भारतीय सिविल लेखा सेवा, भारतीय डाक और दूरसंचार (वित्त एवं लेखा) सेवा, भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (लेखा) और भारतीय डाक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:गूगल मीट द्वारा प्रदेश महासभा की बैठक संपन्न, 17 अगस्त को होगी प्रांतीय कार्य समिति : अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

शालिग्राम भगवान की घर में पूजा करना श्रेयस्कर : श्री जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

राजस्थान:लोकायुक्त ने की राज्यपाल से मुलाकात, राज्यपाल को लोकायुक्त का 36 वाँ प्रतिवेदन प्रस्तुत।

rktvnews

Leave a Comment