RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:सब जूनियर राज्य तैराकी प्रतियोगिता 17 मई को दानापुर में।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 14 मई। भोजपुर तैराकी संघ संबद्ध बिहार तैराकी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह की अध्यक्षता में उनके आवास अनाईठ, आरा में संपन्न हुई। बैठक में संघ के सचिव नर्वदेश्वर शुक्ला ने जानकारी दी कि राज्य स्तरीय सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता 17 मई 2026 को दानापुर स्थित डीपीएस स्कूल के मानक तरणताल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता सुबह 8:30 बजे से प्रारंभ होगी।प्रतियोगिता में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर फ्रीस्टाइल के साथ-साथ 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक तथा 50 मीटर, 100 मीटर एवं 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धाएं आयोजित होंगी।सचिव ने कहा कि शाहाबाद एवं भोजपुर क्षेत्र के सभी सब जूनियर आयु वर्ग के तैराक रजिस्ट्रेशन कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।प्रतियोगिता स्थल पर सुबह 8:30 बजे तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा, जो भुवनेश्वर, उड़ीसा में आयोजित होगी।

Related posts

इमरान हाशमी (आतिश) ने बताया टाइगर 3 में उनकी भूमिका कितनी खतरनाक ,अकेले ही टाइगर और उसके परिवार को चाहता है मिटाना।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने मेजर जनरल जी.डी. बक्शी द्वारा लिखित पुस्तक A history of Hinduism का विमोचन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रकृति से जो पाया है उसे लौटाने का प्रयास है पौध-रोपण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण द्वारा जिले में चल रहा है जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 नवंबर 25

rktvnews

ओडिशा में भारत की पहली उन्नत 3डी सेमीकंडक्टर पैकेजिंग इकाई का शिलान्यास; एआई, 5जी और रक्षा तकनीक को बड़ा समर्थन।

rktvnews

Leave a Comment