RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:हक दो, वादा निभाओ आंदोलन की तैयारी तेज : क्यामुद्दीन अंसारी

22,अगस्त को आरा अंचल पदाधिकारी के समक्ष भाकपा माले का प्रदर्शन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)20 अगस्त।भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने एक ब्यान जारी कर कहा कि हक दो वादा निभाओ आंदोलन के तहत भाकपा माले के सभी नेता कार्यकर्ता 22 अगस्त 2024 को आरा अंचल मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन कि तैयारी मे जुट गये है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने बतलाया कि जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट सरकार ने जारी की उस रिपोर्ट के आधार पर 95 लाख परिवार ऐसे है जो 6000 ₹ से भी कम आय पर जीवन यापन कर रहे है उन परिवार जनों को सरकार ने 2 लाख ₹ देने का वादा किया था.पर अब सरकार ने आदेश दे रखा है कि 6000 से कम का आय प्रमाण पत्र देने वाले को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा, दूसरी तरफ भोजपुर के सभी अंचल पदाधिकारी 6000 से कम का आय प्रमाण पत्र जारी ही नहीं कर रहे है। ऐसी स्थिति मे भाकपा माले नेता ने कहा कि पार्टी द्वारा छ: हजार से कम का आय प्रमाण पत्र बनाने की मांग पर अंचल पदाधिकारी आरा के समक्ष 22 अगस्त 2024 को प्रदर्शन होगा।
5 डी.जमीन, पक्का मकान, व 6000 ₹ से कम का आय प्रमाण पत्र बनाने की मांग पर होने वाले प्रदर्शन कि तैयारी मे माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने रघुटोला, बघउत, अबरपुल, कसाईटोला,पड़ाव पर,झोंपड़पट्टी अनाईठ मे बैठक व जनता संपर्क चलाया।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने आम आदमी से आह्वान किया कि वे भारी तायदाद मे प्रखंड मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन मे भाग लें।

Related posts

भोजपुर:डॉ. आलोक को आरा विधानसभा युवा कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर हर्ष।

rktvnews

भोजपुर:सावन गीतों पर झूमीं छात्राएं।

rktvnews

हरियाली महोत्सव के अवसर पर उज्जैन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद पौध-रोपण।

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:नव चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र।

rktvnews

एक दिवसीय मौन धरना पर बैठे रहे सेवा निवृत्ति कर्मचारी।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने अमर शहीद मंगल पाण्डे की जयंती पर किया नमन।

rktvnews

Leave a Comment