RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शिक्षक नीरज कुमार पासवान की पांचवी पुण्य तिथि पर कंबल वितरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी। सोमवार को दक्षिणी एकौना निवासी शिक्षक नीरज कुमार पासवान की पांचवी पुण्य तिथि उनके आवास पर मनाई गई।पुण्य तिथि में पहुंचे लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान,सामाजिक कार्यकर्ता रामसकल भोजपुरिया,मुखिया विजय सिंह, लोजपा संसदीय बोर्ड जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू,खेल एवम संस्कृति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रमेश रेशमिया, लोजपा रामविलास वरीय नेता सुरेंद्र आजाद,जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार, एकौना पंचायत सरपंच अनिता देवी,मुखिया बबन जी,जिला महासचिव प्रमोद पासवान,जिला उपाध्यक्ष संसदीय बोर्ड अरविंद ओझा,जिला मीडिया प्रभारी संजू पासवान,सरपंच प्रतिनिधि सरोज पासवान,शिवधार पासवान,राहुल कुमार,शिक्षक राजू बाबू,संतोष सिंह,सुरेंद्र सिंह,गुड्डू यादव आदि लोगो ने दिवंगत शिक्षक नीरज कुमार पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर गरीब लाचार लोगो के बीच कंबल भी वितरण हुआ।जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि शिक्षक निरंजन बाबू सरकारी सेवा में रहते हुए समाज के प्रति,दीन दुखियों की सेवा करते रहे। इसके लिए परिवार के लोग बधाई के पात्र हैं।
रामसकल सिंह भोजपुरिया ने कहा की वास्तविक पूजा गरीबों की सेवा करना है।लोजपा नेता सुरेंद्र आजाद ने कहा अच्छे और कार्य करने वाले लोग सदा अमर रहते हैं। धन्यवाद ज्ञापन लोजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने दिया तथा अगंतु अतिथियों का आगमन के लिए आभार जताया।

Related posts

सरकार ने भारत को ई-वाहनों के विनिर्माण गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए ई-वाहन नीति को स्‍वीकृति दी।

rktvnews

चतरा:दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला: चतरा में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति का स्वागत किया।

rktvnews

पिथौरागढ़: 6 दिवसीय मोस्टमानू मेले की तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने मेला समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:देश के विकास में युवाओं के महत्वपूर्ण भूमिका: ब्रिगेडियर राम नरेश

rktvnews

श्रावस्ती:सवाना सीड्स के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात, किसान की आय दोगुनी को साकार करते किसान।

rktvnews

Leave a Comment