RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:अपर मुख्य निर्वाचन ने प्रदेश में विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के सम्बंध में प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)07 जनवरी।प्रदेश में विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के सम्बंध में सोमवार को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर 6 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में 8429459 मतदाता शामिल हैं, जिसमें 4364667 पुरुष मतदाता, 4064488 महिला मतदाता एवं 304 थर्ड जेंडर शामिल हैं।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में सर्विस मतदाताओं की संख्या 89812 है, जिसमें 87103 पुरुष एवं 2709 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में प्रदेश में कुल 11733 पोलिंग स्टेशन हैं। जिसमें 3462 शहरी क्षेत्रों में हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 8271 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में 18-19 आयु वर्ग में 144400, 20-29 आयु वर्ग में 1627026, 30-39 आयु वर्ग में सबसे अधिक 2267477, 40-49 आयु वर्ग में 1779879, 50-59 आयु वर्ग में 1233140, 60-69 आयु वर्ग में 780598, 70-79 आयु वर्ग में 434870 एवं 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 162069 मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी ऐसा नागरिक जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहा है, वह फॉर्म 6 भरकर मतदाता सूची में अपने नाम दर्ज करने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, मुक्ता मिश्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तुदास उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 22 दिसंबर 24

rktvnews

उज्जैन:महाराणा प्रताप घांस की रोटी खाकर स्वाभीमान के साथ जिये, पर उन्होंने कभी स्वतंत्रता के साथ समझौता नहीं किया: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोपाल:बैतूल को मिली मेडिकल कॉलेज की सौगात,383 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमि-पूजन और लोकार्पण।

rktvnews

कोलकाता:लिटिल थेस्पियन द्वारा जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ (बॉयज़) हाई स्कूल में ‘नाट्य कार्यशाला’ का सफल आयोजन।

rktvnews

आईआईसीए और आरआरयू ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली और मुखबा का दौरा कर प्रभावित परिवारों से भेंट की तथा राहत एवं सुरक्षा कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

rktvnews

Leave a Comment