RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : बहोरनपुर मे अंग्रेजी शराब, देशी कट्टा व कारतूस के साथ चार गिरफ्तार।

बहोरनपुर मे जप्त अंग्रेजी शराब, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ थानाध्यक्ष सुशांत कुमार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 मार्च। भोजपुर जिला के बहोरनपुर पुलिस ने शराब की  खेप को पकड़कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। बहोरनपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर शिवपुर घाट के पास से दो बाइक पर सवार चार शराब धंधेबाजों को 100 पीस अंग्रेजी शराब, एक देशी कट्टा और 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब धंधेबाजों के पास से 750 एम एल का 40 पीस रॉयल स्टैग, 750 एम एल का 12 पीस मैकडॉवेल नंबर 1 तथा 180 एम एल का 48 पीस फ्रुटीनुमा 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 47.64 लीटर है। साथ ही पुलिस ने शराब तस्करों के पास से एक देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस ने उक्त अंग्रेजी शराब, एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, दो बाइक और दो मोबाइल को जप्त कर लिया है। पुलिस ने सारंगपुर के राहुल राय, गौरा के जितेश ठाकुर, बरजा के शेषनाथ राय तथा सारंगपुर के पवन पासवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि राहुल राय, जितेश ठाकुर और शेषनाथ राय दूसरे कांडों के भी फरार अभियुक्त हैं।

Related posts

पटना:संसार भर के नेत्रहीनों और बधिरों की महान प्रेरणा-स्रोत हैं लेखिका हेलेन केलर: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भारत और अमेरिका के बीच 2024 के लिए पहली कमांड एवं कंट्रोल कम्पेटिबिलिटी बोर्ड की बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।

rktvnews

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का दिल्ली में उद्घाटन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 अक्टूबर 25

rktvnews

AYS Developers दुनिया के सबसे बड़े रियल एस्टेट ट्रेनिंग सेशन का एक गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं।

rktvnews

दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोब्ल इन्वेस्टर समिट को लेकर नई दिल्ली स्थित होटल ताजमहल में कर्टेन रेजर कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment