RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: प्रदेश सचिव शाहीबी मेराज खां का आरा आगमन,पार्टी कार्यालय में की बैठक।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अप्रैल। बुधवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव के प्रतिनिधि के रूप में छत्तीस गढ़ कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव शाहीबी मेराज खां के आगमन पर पार्टी कार्यालय शहीद भवन आरा भोजपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए शाहीबी मेराज खां ने पार्टी द्वारा 11 अप्रैल को आयोजित पटना में मुख्यमंत्री आवास घेराव को सफल बनाने हेतु पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री आवास, पटना के घेराव में अपनी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आह्वान किया।अध्यक्ष अशोक राम ने शाहीबी मेराज खां को आश्वस्त किया कि जिले की भागीदारी बढ़-चढ़ कर रहेगी और विधान सभा घेराव पूरी तरह से सफल होगा।बैठक में अशोक राम, शाहीबी मेराज खां, डॉ. अमित कुमार द्विवेदी, रजी अहमद, अशोक यादव, डॉ. श्रीधर तिवारी, डॉ. आशुतोष ठाकुर, बीरेंद्र मिश्रा, जंग बहादुर सिंह, विजय बहादुर सिंह, त्रिलोकी नाथ यादव, श्रीकृष्ण सिंह, प्रमोद राय, मुकेश चंद्रवंशी, शिव कुमार प्रसाद, अरविंद कुमार सिंह, रवि राम, मुकेश चंद्रवंशी, प्रमोद कुमार राय, शिव कुमार राम, सूरज प्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पोषण जागरुकता रथ को जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

rktvnews

अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 86वीं बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:गर्व की बात है कि बाबु कुँवर सिंह भोजपुर जिला मे पैदा हुए और अंग्रेजो को एक नही,बल्कि तीन बार हराने वाले वीर योद्धा थे:आर के सिंह

rktvnews

सशक्त भारत: सीएससी सीएसआर संगोष्ठी 2025 सीएसआर के माध्यम से तकनीक-संचालित ग्रामीण परिवर्तन का समर्थक।

rktvnews

भोजपुर:चर्चित व्यवसायी रोहित सिंह एवं चेम्बर्स ऑफ काॅमर्स के जिलाध्यक्ष के निधन पर व्यवसायी संघ ,बिहार द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

नारनौल:अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित!जिला की बेटियों ने हर क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किया : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment