
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 मार्च।कई दिनो से वेतन जारी करने को लेकर ‘वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय शिक्षक संघ’ के आवाहन पर बाकी दूसरे अंगीभूत कॉलेजों के भांति”महिला कॉलेज शिक्षक संघ ” के द्वारा भी 4 महीने से वेतन नहीं दिए जाने के कारण विरोध प्रदर्शन जारी है। जिसमें अभिलंब वेतन जारी करने की मांग की गई है क्योंकि शिक्षक आर्थिक संकट से घिरे हुए हैं। वेतन उनका अधिकार है। वेतन जारी नहीं होने के कारण शिक्षक एवं उसका परिवार घोर आर्थिक संकट का शिकार हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षा विभाग और सरकार के द्वारा इस संकट से जल्द से जल्द उबारने का प्रयास किया जाना चाहिए। ऐसा लगता है मानो बिहार के शिक्षा व्यवस्था को पूर्ण रूप से ध्वस्त करने की कोशिश की जा रही है। इसे सिर्फ शिक्षक ही नहीं छात्र, समाज और देश सभी प्रभावित हो रहे हैं इसलिए अति आवश्यक है कि जल्द से जल्द शिक्षकों का वेतन जारी किया गया जाए।
बिना वेतन के शिक्षक कितने दिनों तक काम करेंगे, यह भी एक सोचनीय विषय है। प्रदर्शन में डॉक्टर सादिया हबीब, डॉक्टर राजीव कुमार, डॉ रूपाली गुप्ता, वीनू ,डॉक्टर कुमारी शिल्पा, डॉक्टर पूनम कुमारी, डॉक्टर शिव स्वरूप , आदि शिक्षक सम्मिलित हुए।
