RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: “आपका शहर आपकी बात” के तहत आरा के रौजा मोहल्ला में लगाया गया शिविर।

मोहल्ले वासियों ने महापौर एवं नगर आयुक्त को अपनी समस्याओं से कराया अवगत।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)02 मई।नगर निगम के द्वारा “आपका शहर आपकी बात” के तहत शुक्रवार को शहर के वार्ड नंबर-28 रौजा मुहल्ला में शिविर लगाया गया। जिसमें मोहल्ले वासियों ने अपनी समस्याओं से महापौर इंदु देवी और नगर आयुक्त अंजू कुमारी को अवगत कराया। क्षेत्र वासियों ने उत्साह पूर्वक अपनी सड़क, नाला, राशन कार्ड, लाइट, तथा प्रधानमंत्री आवास योजना संबंधित, सुझाव व आवेदन प्रस्तुत किए। महापौर इंदु देवी ने कहा कि मोहल्ले वासियों की समस्याओं को सुनने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है, जो विगत 22 अप्रैल से शुरू है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निदान करना हमलोगों की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जितने भी मामले आ रहे हैं, उसका निदान जरूर होगा। नगर आयुक्त अंजू कुमारी ने कहा कि नगर विकास के द्वारा यह शिविर लगाया गया है। इतने दिनों में बहुत सारी समस्याएं आई, उन समस्याओ का प्राथमिकता के अधार पर त्वरित निदान भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है और संबंधित वार्ड पार्षद से बातचीत करके समस्या का निदान किया जाएगा। इस मौके पर उप नगर आयुक्त कोमल कुमारी, सिटी मैनेजर ओम प्रकाश, सफाई प्रभारी विकास कुमार, वार्ड-28 की पार्षद सदिका खातून, पार्षद प्रतिनिधि पिंटू खान, निगम के कर्मचारी प्रेम मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार, मोहित कुमार, स्थानीय लोगों में मोहम्मद फैजान, पिंकी देवी, नासिक खातून, प्रीति कुमारी, पिंटू कुमार, अरविंद कुमार, स्वामी कुमार, पप्पू कुमार, सफीन कुमार, शौहाद कुमार, मोहन वर्मा, अमित कुमार, इत्यादि उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:सनम के साथ हाउस ऑफ़ मैकडॉवेल्स सोडा यारी जैम ने इंदौर को दी संगीत और दोस्ती से भरी एक यादगार रात।

rktvnews

भारत को आपूर्ति श्रृंखला परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्‍त किया गया।

rktvnews

नीतीश को मिट्टी में मिला देंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के बयान पर पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा राजनेताओं को नही शोभा देती ऐसी भाषा।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पच्छयाण महोत्सव’ में की शिरकत।

rktvnews

गया स्नातक और शिक्षक विधानपरिषद चुनाव की तैयारी हेतु भाजपा जिला कार्यालय मे बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम को लेकर की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment