RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:निवेश एमओयू के क्रियान्वयन के लिए त्रि-स्तरीय समीक्षा।

एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले निवेश एमओयू की मुख्यमंत्री स्तर पर होगी समीक्षा।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)02जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन विजन एवं रोडमैप के साथ कार्य कर रही है। इसी दिशा में कार्यकाल के पहले ही वर्ष में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के सफल आयोजन के बाद हस्ताक्षरित हुए एमओयू के समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने त्रि-स्तरीय समीक्षा व्यवस्था की पहल की है।
एमओयू की त्रि-स्तरीय समीक्षा व्यवस्था के अनुसार, एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले एमओयू की समीक्षा मुख्यमंत्री स्तर पर मासिक रूप से की जाएगी। वहीं, 100 करोड़ से लेकर 1 हजार करोड़ रुपये तक की राशि वाले एमओयू की समीक्षा मुख्य सचिव स्तर पर पाक्षिक रूप से की जाएगी। साथ ही, 100 करोड़ रुपये से कम राशि वाले एमओयू की समीक्षा विभागीय सचिव स्तर पर साप्ताहिक रूप से की जाएगी।
राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत कुल 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू किए गए थे। जिनमें से लगभग 32 लाख करोड़ रुपये के 261 एमओयू एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले हैं। इसी तरह, 100 करोड़ से अधिक एवं 1 हजार करोड़ रुपये से कम की राशि वाले एमओयू की संख्या 1 हजार 678 तथा इनकी कुल राशि 3.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। साथ ही, 100 करोड़ रुपये तक के एमओयू की संख्या 9 हजार 726 तथा इनकी कुल राशि लगभग 90 हजार करोड़ है।
उल्लेखनीय है कि 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर में आयोजित राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षरित हुए एमओयू की प्रगति-रिपोर्ट दिसंबर 2025 में प्रदेशवासियों के सामने रखने की घोषणा करते हुए अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी थी। इस दिशा में त्रि-स्तरीय समीक्षा व्यवस्था की पहल कारगर साबित होगी।

Related posts

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण।

rktvnews

डाक विभाग ने माता कर्मा पर स्मारक डाक टिकट जारी किया।

rktvnews

उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा हिंदी सलाहकार समिति की बैठक अयोजित।

rktvnews

सारण:नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर छपरा नगर निगम के वार्ड संख्या 03 में मुहल्ला सभा का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : नन्हे कदमों की बड़ी सफलता: निहारिका और निहाल की सुपोषित यात्रा।

rktvnews

शिव मंदिर जीर्णोद्धार एवं स्थापना कार्यक्रम में सहयोगियों संग शामिल हुए रघुपति यादव।

rktvnews

Leave a Comment