
RKTV NEWS/ नई दिल्ली 20 फ़रवरी।आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प के साथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों की आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर है।
माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को अपनाते हुए, हम दिल्ली को आधुनिक बुनियादी ढांचे, उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं, उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों के माध्यम से सशक्त बनाएंगे।
आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम सभी मिलकर एक आत्मनिर्भर, विकसित और समृद्ध दिल्ली बनाएंगे!
