RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

जनता की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्ता के साथ हो निस्तारण।

तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिव्यांग पेंशन अन्य लाभार्थी पारक योजनाओं के लगाए जा रहे हैं कैंप लाभार्थियों को दिए जा रहे प्रमाण पत्र।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)04 जनवरी।जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव कराने के उद्देश्य से माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को 10:00 से 2:00 बजे तक जनपद की समस्त तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है जिस के क्रम में आज जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में 53 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
बड़ौत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ने जन सामान्य की शिकायतें सुनी जिसमें 44शिकायतें प्राप्त हुई मौके पर 8का निस्तारण किया गया और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जन सामान्य की शिकायत सुनी जिसमें 18 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से मौके पर 5 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस दिवस में जो शासन की नीति है कोई भी प्रार्थना पत्र उसका 7 दिन के अंदर निस्तारण कर दिया जाए कोई प्रकरण संवेदनशील है तो उसकी समय अवधि 7 दिन और बढ़ाई जा सकती है।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले आज बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सरल और सम लाभ उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से कैंप लगाया जाता है जिसमें पेंशन दिव्यांग राशन कार्ड आदि संबंधित विभाग को स्टाल लगाए जाते हैं और संबंधित लाभार्थी का प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाता है जिसमें तहसील दिवस के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए जाते हैं आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने 19 दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गंभीर है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। सभी संबंधित अधिकारीगण गंभीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर संबंधी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं ताकि संबंधित पोर्टल पर शिकायतों को ऑनलाइन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को भी संबंधित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाए ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानिटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः सभी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गंभीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाले संदर्भों के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त संदर्भों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें कोई भी संदर्भ लंबित नहीं रहना चाहिए ।
इस अवसर पर एसडीएम बागपत अविनाश त्रिपाठी ,तहसीलदार अभिषेक कुमार सिंह ,पुलिस क्षेत्राधिकार सहित आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।

Related posts

बक्सर: सड़क सुरक्षा को ले दिलाई गई शपथ।

rktvnews

चतरा: डीसी ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन के माध्यम से बूथों पर मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने व जिले में अधिक से अधिक मतदान हो को ले की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति ने विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी–जी राम जी (विकसित भारत- जी राम जी) विधेयक, 2025 को अपनी स्वीकृति प्रदान की।

rktvnews

बक्सर:जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत जल जीवन हरियाली दिवस मनरेगा परिचर्चा।

rktvnews

श्रम विभाग के धावा दल द्वारा 02 बाल श्रमिक को कराया गया विमुक्त!विमुक्त बाल श्रमिकों को बाल गृह में रखा गया।

rktvnews

भोजपुर:रामलीला के तीसरे दिन रावन बाणासुर संवाद और धनुष यज्ञ का हुआ मंचन।

rktvnews

Leave a Comment